मान सरकार की गारंटी पूरी होने की खुशी में डेराबस्सी, कुराली और मोहाली की महिलाओं ने ‘जागो’ निकालकर मुख्यमंत्री मावां-धियां सत्कार योजना का किया स्वागत
मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान द्वारा महिलाओं के हक में लिए गए ऐतिहासिक फैसले के लिए किया धन्यवाद
पंजाब सरकार द्वारा महिलाओं से किया गया वादा पूरा करते हुए मान सरकार ने माताओं और बहनों के लिए 1000 रुपये प्रति माह तथा एस.सी. वर्ग की महिलाओं के लिए 1500 रुपये प्रति माह देने की गारंटी पूरी की है। इस खुशी में आज जिले के विभिन्न इलाकों डेराबस्सी, कुराली और मोहाली में महिलाओं ने ‘जागो’ निकालकर सरकार के इस फैसले का स्वागत किया। इस अवसर पर बड़ी संख्या में महिलाओं ने भाग लिया और सरकार द्वारा किए गए वादों को पूरा करने पर खुशी व्यक्त की।
इस मौके पर मोहाली से वुमेन विंग की कोऑर्डिनेटर रमणप्रीत कौर ने कहा कि मान सरकार द्वारा लिया गया यह फैसला महिलाओं को आर्थिक रूप से मजबूत बनाने की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम है। उन्होंने कहा कि इस योजना से परिवार की जरूरतों को पूरा करने में मदद मिलेगी और महिलाओं को आत्मनिर्भर बनने के लिए प्रोत्साहन मिलेगा।
कुराली में ‘जागो’ निकालने के दौरान वुमेन विंग की कोऑर्डिनेटर हरप्रीत कौर ने बताया कि शहर की महिलाओं ने ढोल बजाकर और ‘जागो’ निकालकर मुख्यमंत्री द्वारा दिए गए इस तोहफे के लिए धन्यवाद व्यक्त किया। महिलाओं ने शहर के विभिन्न इलाकों में ‘जागो’ निकालकर अपनी खुशी जाहिर की। उन्होंने कहा कि महिलाओं ने इस योजना को उनके सम्मान और सशक्तिकरण की दिशा में एक ऐतिहासिक कदम बताया है।
इसके अलावा डेराबस्सी हलके की वुमेन विंग की कोऑर्डिनेटर कुलदीप कौर ने ‘जागो’ कार्यक्रम के दौरान कहा कि पंजाब सरकार द्वारा शुरू की गई ‘मुख्यमंत्री मावां-धियां सत्कार योजना’ से राज्य की महिलाओं को बड़ा आर्थिक और सामाजिक सहारा मिलेगा। उन्होंने कहा कि यह शहरवासियों के लिए गर्व की बात है कि पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान और उनकी अगुवाई में पंजाब सरकार महिलाओं के अधिकारों और उनके सशक्तिकरण के लिए लगातार बड़े और ऐतिहासिक फैसले ले रही है।
इस मौके पर इलाके की महिलाओं ने श्री अरविंद केजरीवाल, मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान की अगुवाई वाली मान सरकार और क्षेत्र के विधायक कुलजीत सिंह रंधावा का धन्यवाद करते हुए कहा कि मौजूदा सरकार जनता से किए गए वादों को लगातार पूरा कर रही है। उन्होंने कहा कि यह योजना पंजाब की माताओं और बहनों के लिए बड़ी सहायता साबित होगी और इससे समाज में महिलाओं की स्थिति और मजबूत होगी।
उन्होंने कहा कि पंजाब सरकार ने हमेशा महिलाओं के कल्याण को प्राथमिकता दी है और यह योजना भी उसी दिशा में एक महत्वपूर्ण और जनहितकारी कदम है। उन्होंने बताया कि इस योजना के लागू होने से राज्य की लाखों महिलाओं को सीधा लाभ मिलेगा और उनकी आर्थिक स्थिति मजबूत होगी, जिससे परिवारों की सामाजिक और आर्थिक प्रगति को भी बढ़ावा मिलेगा।
इस अवसर पर बड़ी संख्या में शहर की महिलाएं और वुमेन विंग की सदस्य मौजूद थीं। उल्लेखनीय है कि आज महिलाओं ने जिले के खरड़, कुराली और डेराबस्सी में ‘जागो’ निकालकर पंजाब सरकार का धन्यवाद किया।
