लोकहित सेवा समिति ने महिला दिवस पर कैंसर जागरूकता कार्यक्रम किया आयोजित

0

 

लोकहित सेवा समिति द्वारा अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस के उपलक्ष्य में समाज सेविका पदमा भार्गव तथा टाटा मेमोरियल अस्पताल (होमी भाभा अनुसंधान केन्द्र) मुल्लानपुर के सहयोग से सिल्वर सिटी थीम सोसायटी के क्लब हाउस में कैंसर जागरूकता, बचाव एवं निदान के बारे गोष्ठी का आयोजन किया गया.

 

 

समिति की प्रवक्ता कुसुम शर्मा एवं प्रो. मीनाक्षी बंसल ने बताया है कि इस अवसर पर समाजसेवी मुकेश गाँधी एडवोकेट मुख्यातिथि तथा पार्षद टोनी राणा एवं पूर्व पार्षद शिव टोनी सैनी विशेष अतिथि रहे. टाटा मेमोरियल अस्पताल की विशेषज्ञ डॉक्टर शिखा जैन एवं डा. कसमान गिल ने उपस्थित जनसमूह को ब्रैस्ट कैंसर, सर्वाइकल कैंसर, प्रोस्टेट कैंसर एवं मुँह के कैंसर के लक्षण, स्वरुप, बचाव एवं निदान के बारे में विस्तार से समझाया. उपस्थित विशाल जनसमूह ने भी विशेषज्ञ डॉक्टरों से कैंसर बारे शंका तथा समाधान के बारे अनेक प्रश्न पूछे. पदमा भार्गव, अजय भार्गव तथा अवंतिका भार्गव ने अतिथियों का स्वागत किया. लोकहित सेवा समिति अध्यक्ष सतीश भारद्वाज ने इस अवसर पर करतल धवनि के बीच जल्दी ही महिलाओं एवं पुरुषों में कैंसर रोग का पता लगाने के लिये मुफ्त मेमोग्राफी तथा पी. एस. ए टैस्ट करवाने की घोषणा की. कार्यक्रम में 100 से अधिक महिलाओं एवं पुरुषों ने भाग लिया. गोष्ठी को सफल बनाने में पदमा भार्गव, अजय भार्गव, संजीव अग्रवाल, जे. आर शर्मा, बलवीर राजपूत, मीनाक्षी बंसल, रजनी राठौड़, कुसुम शर्मा, मुकेश गाँधी, टोनी राणा, शिव टोनी, दीपक कुमार, दीप गुलाटी, नितिन गावरी, सतीश भारद्वाज, राकेश भार्गव, रेवा नन्द तथा सिल्वरसिटी के निवासियों का सराहनीय योगदान रहा.

RAGA NEWS ZONE Join Channel Now

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *