चंडीगढ़ में पहली इंटरनेशनल मैराथन कल, टी-शर्ट लॉन्च, पहनकर दौड़ेंगे कई बड़े चेहरों समेत 3500 धावक

0

एक मार्च को होने वाली पहली इंटरनेशल मैराथन दौड़ के लिए चंडीगढ़ तैयार है। तैयारियां पूरी हो चुकी हैं। शनिवार को टी-शर्ट लॉन्च की गई, जिसे पहनकर कई बड़े चेहरों समेत 3500 से अधिक धावक दौड़ेंगे।

यूटी चंडीगढ़ के प्रशासक गुलाब चंद कटारिया ने लोक भवन में चंडीगढ़ प्रशासन के अधिकारियों से मैराथन की आधिकारिक टी-शर्ट प्राप्त की। राज्यपाल को प्रतीकात्मक रूप से भेंट की गई टी-शर्ट पर नंबर-1 लिखा है। यह नेतृत्व और खेल भावना के प्रति प्रतिबद्धता का प्रतीक है।

गुलाब चंद कटारिया अपनी पत्नी अनीता कटारिया के साथ पांच किलोमीटर मैराथन दौड़ में भाग लेंगे। इससे नागरिकों को स्वस्थ एवं सक्रिय जीवनशैली अपनाने के लिए प्रेरणा मिलेगी। “रन-राइज-रिपीट” थीम पर आधारित इस मैराथन में सभी आयु वर्ग के लोग हिस्सा लेंगे।

विदेशी धावकों और बड़े चेहरों समेत 3500 से अधिक लोगों ने रजिस्ट्रेशन करवाया है। चार कैटेगरी 5 किमी, 10 किमी, 21.09 किमी और 42.19 की दौड़ होगी। सेक्टर-1 स्थित चंडीगढ़ क्लब से सुबह 7 बजे धावक दौड़ेंगे।

RAGA NEWS ZONE Join Channel Now

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *