पप्पू यादव के काफिले की स्कॉर्ट गाड़ी दुर्घटनाग्रस्त, 5 सुरक्षाकर्मी घायल
बिहार के पूर्णिया से निर्दलीय सांसद राजेश रंजन उर्फ पप्पू यादव के काफिले में शामिल एक एस्कॉर्ट वाहन सड़क हादसे का शिकार हो गया। इस दुर्घटना में गाड़ी में सवार पांच सुरक्षाकर्मी घायल हो गए हैं। राहत की बात यह है कि सांसद पप्पू यादव इस हादसे में पूरी तरह सुरक्षित हैं। पूर्णिया से कटिहार के सालमारी में आयोजित मुशायरा कार्यक्रम में शामिल होने जा रहे सांसद की स्कॉर्ट गाड़ी दुर्घटनाग्रस्त हो गई। हादसे में गाड़ी पर सवार पांच सुरक्षाकर्मी घायल हो गए। राहत की बात यह रही कि सांसद पप्पू यादव पूरी तरह सुरक्षित हैं।
RAGA NEWS ZONE
Join Channel Now
