रांची सिविल कोर्ट को बम से उड़ाने की धमकी से हड़कंप, प्रशासन अलर्ट

0

सिविल कोर्ट को बम से उड़ाने की धमकी भरा ईमेल मिलने के बाद प्रशासन और सुरक्षा एजेंसियों में हड़कंप मच गया।

सिविल कोर्ट के आधिकारिक ईमेल आईडी पर भेजे गए इस संदेश में कथित रूप से एक योजनाबद्ध विस्फोट का उल्लेख किया गया था।

ईमेल मिलते ही पुलिस और सुरक्षा एजेंसियां तुरंत सक्रिय हो गईं। एहतियातन कोर्ट परिसर में अतिरिक्त पुलिस बल की तैनाती कर दी गई।

जगुआर की बम स्क्वाड और डाग स्क्वाड की टीम मौके पर पहुंचकर पूरे परिसर की सघन जांच में जुट गई है। कोर्ट के आसपास आने-जाने वाले लोगों की कड़ी जांच की जा रही है और पूरे इलाके में तलाशी अभियान चलाया जा रहा है।

RAGA NEWS ZONE Join Channel Now

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *