Heavy Rain Alert: 5 से 9 अक्टूबर तक होगी भयंकर बारिश, IMD ने इन राज्यों में जारी किया हाई अलर्ट

0

भारत मौसम विज्ञान विभाग (IMD) ने 4 अक्टूबर, शनिवार को चेतावनी जारी की है कि अगले 24 घंटों में पूर्वी भारत, पूर्वी उत्तर प्रदेश, बिहार और सिक्किम में भारी बारिश हो सकती है। इन क्षेत्रों में 21 सेंटीमीटर या उससे अधिक वर्षा की संभावना है।

 

IMD के अनुसार, 6 अक्टूबर तक पश्चिम बंगाल, सिक्किम और बिहार में लगातार भारी बारिश जारी रह सकती है। इसी दौरान पूर्वी मध्य प्रदेश, छत्तीसगढ़, ओडिशा, झारखंड और गंगा के किनारे वाले पश्चिम बंगाल में आंधी-तूफान और बहुत भारी बारिश की आशंका है। पूर्वी भारत में अगले पांच दिनों तक 30-40 किमी प्रति घंटे की रफ्तार से तेज हवाएं चल सकती हैं। विशेष रूप से पूर्वी उत्तर प्रदेश में आज अत्यधिक भारी वर्षा की संभावना है।

 

उत्तर भारत में 5 से 7 अक्टूबर के बीच जम्मू-कश्मीर, हिमाचल प्रदेश, उत्तराखंड, पंजाब, हरियाणा, दिल्ली और पश्चिम उत्तर प्रदेश के अलग-अलग हिस्सों में बारिश होगी। इस दौरान बिजली गिरने और गरज-चमक के साथ तेज हवाओं की संभावना भी है। 6 अक्टूबर को उत्तर भारत में बहुत भारी बारिश के साथ ओलावृष्टि का अलर्ट भी जारी किया गया है।

IMD ने चेतावनी दी है कि उत्तराखंड में तेज हवाओं की स्थिति 8 अक्टूबर तक बनी रह सकती है। पूर्वोत्तर राज्यों – अरुणाचल प्रदेश, असम, मेघालय, नागालैंड, मणिपुर, मिजोरम और त्रिपुरा में 9 अक्टूबर तक रुक-रुककर भारी बारिश होने की संभावना है। दक्षिण भारत की बात करें तो तमिलनाडु, आंध्र प्रदेश और रायलसीमा में अगले पांच दिनों तक हल्की से मध्यम बारिश के साथ तेज हवाओं की संभावना है।

 

RAGA NEWS ZONE Join Channel Now

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

ताजा खबर