कथा के दूसरे दिन इंद्रेश महाराज ने कथा के माध्यम से बरसाना के मोर कुटी के दर्शन करवाए

कथा के दूसरे दिन इंद्रेश महाराज ने कथा के माध्यम से बरसाना के मोर कुटी के दर्शन करवाए
सोमवार सुबह 5 बजे सेक्टर 20 से निकाली जाएगी प्रभात फेरी
चंडीगढ़, 28 सितंबर 2025
श्री कृष्ण प्रिया जू संकीर्तन मंडल के तत्वाधान में सेक्टर 34 के मेला ग्राउंड में वृन्दावन प्राक्टय उत्सव और श्री मद भागवत कथा का आयोजन किया जा रहा है। इस कथा आयोजन में शहर के बड़ी संख्या में लोग भाग ले रहे है।
आज दूसरे दिन विश्व विख्यात कथा व्यास परम पूज्य श्री इंद्रेश महाराज ने कथा वर्णन में कथा के माध्यम से मयूर लीला करके सभी भक्तों को बरसाना के मोर कुटी के दर्शन करवाए। इस मयूर लीला के दौरान आयोजक समिति के बहुत से सदस्यों ने मयूर रूप में नृत्य करते हुए आज वह नजारा प्रस्तुत किया, जो बरसाना की मोर कुटी पर देखने को मिलता है। मोर कुटी के दृश्य, जिसमें ठाकुर जी किशोरी जी को मनाने के लिए मयूर का रूप धारण करके आए थे, आज वो कथा सुनाई और उसके दर्शन करवाए। इस मौके बहुत से भक्तों ने नाच गाकर आनंद लिया
गायक बी प्राक ने बताया कि कल सुबह प्रभात फेरी का भी आयोजन किया जा रहा है। जो सुबह 5 बजे सेक्टर 20 चंडीगढ़ से चलकर पूरे शहर को कवर करेगी। इसमें हज़ारों लोगों के आने की उम्मीद है। उसके बाद पंजाब यूनिवर्सिटी में युवाओं के लिए नशे से बचाने के लिए एक कार्यक्रम रखा है, जिसमें महाराज जी युवाओं को संदेश देंगे। उसके बाद शाम की कथा सबंधित मीटिंग भी वहीं होगी। उसके बाद कल रात को एक विशेष सभा चलेगी, जिसमें वृंदावन से बाबा चित्र विचित्र जी विशेष संकीर्तन करके भगतों को भाव विभोर करेंगे।
उन्होंने बताया कि कथा के साथ साथ मोर कुटी भाव, मान सरोवर, पालना मनोरथ, सांझी उत्सव, विजय दशमी, रास गरबा आदि उत्सव भी मनाए जा रहे है। यह कथा आयोजन 3 अक्टूबर तक रोजाना दोपहर 3 बजे से 7 बजे तक चलेगा। उन्होंने लोगों से इस कथा आयोजन का परिवार सहित आनंद मानने की अपील की।