चंडीगढ़ में सीएम मान की प्रेस कॉन्फ्रेंस, कर सकते हैं बड़ा एलान; बाढ़ से अब तक 56 की मौत

0

पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत मान थोड़ी देर में राजधानी चंडीगढ़ में प्रेस कॉन्फ्रेंस करने वाले हैं। कयास लगाए जा रहे हैं कि मीडिया के सामने बाढ़ प्रभावितों के लिए बड़ा एलान कर सकते हैं। चंडीगढ़ में यह प्रेस कॉन्फ्रेंस की जा रही है।

पंजाब में बाढ़ ने भारी तबाही मचाई है, जिससे 56 लोगों की मौत हुई है। सरकार 50 प्रभावित परिवारों को अब तक 2 करोड़ रुपये का मुआवजा जारी कर चुकी है। बाकी 6 परिवारों को भी जल्दी ही मुआवजा दिया जाएगा।

राजस्व मंत्री हरदीप सिंह मुंडियां ने बताया कि बाढ़ से 1.98 लाख हेक्टेयर फसल खराब हो चुकी है। पानी नीचे जाने पर नुकसान का आंकड़ा बढ़ता जा रहा है। लोगों के घरों का भी नुकसान हुआ है जिस कारण अभी भी 82 राहत शिविर चल रहे हैं। इनमें 3699 लोग रह रहे हैं।

बाढ़ प्रभावित एरिया से अब तक 23,340 लोगों को रेस्क्यू किया गया है और चार लोग अभी भी लापता हैं। बाढ़ से 2472 गांव और 3.89 लाख लोग प्रभावित हैं। गिरदावरी का काम शुरू हो गया है और यह जल्दी से जल्दी पूरा हो जाएगा। लोगों को उनके नुकसान के लिए पूरा मुआवजा दिया जाएगा।

RAGA NEWS ZONE Join Channel Now

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *