पंजाब के मोहाली में ऑक्सीजन सिलेंडर फैक्ट्री में ब्‍लास्‍ट: दो लोगों की मौत, ट्राइसिटी के सभी सरकारी-निजी अस्पतालों को यहीं से जाते हैं ऑक्सीजन सिलेंडर

0

मोहाली: पंजाब के मोहाली में स्थित इंडस्ट्रियल एरिया में आज यानी बुधवार को एक दर्दनाक हादसा हुआ है जिसमें दो लोगों की मौत हो गई है जबकि 3 लोग गंभीर रूप से घायल हुए हैं जिन्हें आनंद-फानन में अस्पताल में इलाज के लिए भर्ती करवा दिया गया है। दरअसल आज सुबह करीब 9:30 बजे मोहाली रेलवे स्टेशन के पास स्थित फेस जो औद्योगिक एरिया (इंडस्ट्रियल एरिया) एक ऑक्सीजन सिलेंडर फैक्ट्री में ब्लास्ट हो गया जिस से यह दर्दनाक और भयानक हादसा हो गया। धमाके के बाद घटनास्थल पर अफरातफरी मच गई। यह हादसा तब हुआ जब मजदूर सप्लाई देने के लिए सिलेंडर को ट्रैक में लोड कर रहे थे। ब्लास्ट इतना भयानक था कि शवों के टकडे़ भी 1 किलोमीटर दूर तक बिखरे मिले हैं। मौके पर पहुंची पुलिस ने स्थिति को कंट्रोल में लिया। दो मृतकों को पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया और तीन का इलाज जारी है।

फिलहाल, ब्लास्ट की सही वजह स्पष्ट नहीं हो पाई है। पुलिस मृतकों की पहचान आसिफ खान और देवेंद्र कुमार के रूप में हुई है। दोनों की उम्र करीब 25 साल थी और कंबाला के रहने वाले थे। सीएम भगवंत मान ने घटना पर शोक जताया है। उन्होंने कहा कि घटना से जुड़ा हर अपडेट अधिकारियों से ले रहे हैं। जानकारी के मुताबिक, जिस जगह पर धमाका हुआ है, वह ऑक्सीजन प्लांट है। वहां से ट्राइसिटी समेत पूरे पंजाब के अस्पतालों सिलेंडरों की सप्लाई हाेती है। पता चला है कि यहां सिलेंडर लोड किए जा रहे थे। इसी दौरान अचानक सिलेंडर में ब्लास्ट हो गया। इस दौरान करीब 6 लोग चपेट में आए। DSP हरसिमरन बल ने मौतों की पुष्टि की। मोहाली के SSP हरमनदीप सिंह हंस मौके पर पहुंचे। उन्होंने स्थिति का जायजा लिया। मौके पर मोहाली के डिप्टी मेयर कुलजीत बेदी और एसडीएम दमनप्रीत कौर पहुंचीं।

 

RAGA NEWS ZONE Join Channel Now

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *