उदयपुर में फ्रांस की महिला टूरिस्ट से दुष्कर्म, पीड़िता प्राइवेट अस्पताल में भर्ती।

उदयपुरः राजस्थान के उदयपुर में फ्रांस की टूरिस्ट के साथ दुष्कर्म का मामला सामने आया है। आरोपी ने वारदात से पहले कैफे में युवती के साथ पार्टी भी की। इसके बाद आरोपी टूरिस्ट को बहला-फुसलाकर अपने मकान पर ले गया। यहां उसके साथ घिनौनी वारदात हुई। मामला शहर के बड़गांव थाना क्षेत्र का सोमवार देर शाम का है। घटना की जानकारी मिलने पर डीएसपी कैलाशचंद्र और बड़गांव थानाधिकारी पूरण सिंह अस्पताल पहुंचे
दुष्कर्म के बाद बिगड़ी महिला का तबीयत
एफआईआर में पीड़िता ने बताया कि सोमवार को बड़गांव थाना क्षेत्र के टाइगर हिल स्थित एक कैफे में पार्टी करने गई थी। पार्टी के बाद एक युवक उसे जबरन बाहर ले गया और दुष्कर्म किया। इसके बाद उसकी तबीयत बिगड़ गई। थानाधिकारी पूरण सिंह ने बताया कि पीड़िता ने डीएसपी को पूरा घटनाक्रम बताया है। पुलिस इस मामले में कैफे मालिक से भी पूछताछ कर रही है।