Haryana Weather: हरियाणा में आने वाले दिनों में और चढे़गा पारा, बढ़ेगी गर्मी, मौसम विभाग ने जारी किया अलर्ट

भारत मौसम विज्ञान विभाग ने एक पश्चिमी विक्षोभ का हल्का प्रभाव होने की संभावना व्यक्त की है। उसके साथ ही बुधवार को तापमान में दो डिग्री तक वृद्धि दर्ज की गई है। हिसार के बालसमंद का 39.7 डिग्री, फरीदाबाद का 39.6 डिग्री तो नारनौल का 39.5 डिग्री अधिकतम तापमान पहुंच गया है।
वहीं बुधवार को शिमला का न्यूनतम तापमान 13.6 और अधिकतम तापमान 23 डिग्री पहुंच गया। प्रदेश में आठ स्थानों पर अधिकतम तापमान 30 डिग्री के पार पहुंच गया है। वीरवार को पश्चिमी विक्षोभ सक्रिय रहने की संभावना है।
मौसम विभाग ने 27 मार्च को लाहुल स्पीति सहित अन्य ऊंचाई वाले स्थानों पर वर्षा व हिमपात की संभावना जताई है। बुधवार को प्रदेश के किसी भी स्थान पर तापमान माइनस में नहीं रहा। सबसे अधिक तापमान बिलासपुर में 34.6 डिग्री और सबसे कम केलंग में 0.8 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया है।
पंजाब के कई जिलों में आज हल्की वर्षा की संभावना
पंजाब में पिछले पांच दिनों से लगातार तापमान में बढ़ोतरी दर्ज की जा रही है और मार्च में अप्रैल जैसी गर्मी पड़ रही है। बुधवार को अधिकतम तापमान 38 डिग्री सेल्सियस तक पहुंच गया, वहीं न्यूनतम तापमान भी 20 डिग्री सेल्सियस के पार रहा। मौसम विभाग के पूर्वानुमान के अनुसार वीरवार को राज्य में मौसम बदल सकता है। कई जिलों हल्की से मध्यम वर्षा की संभावना है।