यूपी के फतेहपुर में नूरी मस्जिद पर चला बुलडोजर, भारी पुलिस बल तैनात; PWD ने पहले ही दे दिया था नोटिस

उत्तर प्रदेश के फतेहपुर में एक मस्जिद पर सरकार ने बुलडोजर चलवा दिया है। इस मस्जिद को गिराने के लिए पहले ही PWD ने नोटिस जारी किया था। नोटिस के बाद भी अवैध हिस्सा नहीं हटाया गया, जिसके बाद मंगलवार सुबह प्रशासन ने मस्जिद के अवैध हिस्से को गिरा दिया। इस दौरान मौके पर भारी पुलिसबल तैनात रहा।
फतेहपुर में जिस मस्जिद को गिराया गया है, वो नूरी जामा मस्जिद के नाम से जाना जाता है। यह ललौली कस्बे में स्थित है। नूरी मस्जिद सड़क चौड़ीकरण की जद में आ रही थी, जिसके बाद इसे हटाने के लिए कहा गया था। एनएच 335 के दोनों किनारों पर चौड़ीकरण परियोजना के तहत, यूपी पीडब्ल्यूडी द्वारा नूरी जामा मस्जिद के 150 वर्ग फुट के खंड को ध्वस्त करने के लिए चिह्नित किया गया था। दोनों तरफ 40 फुट क्षेत्र के साथ 2 किमी का खंड विकसित किया जा रहा था।