Haryana CM Oath Ceremony: मंत्रिमंडल सूची में कृष्ण लाल पंवार और कृष्ण बेदी का नाम शामिल, सैनी के साथ 13 मंत्री लेंगे शपथ
हरियाणा सीएम पद की शपथ समारोह काफी जोर-शोरों से चल रही है। हरियाणा के मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी आज पंचकूला में सीएम पद की शपथ ग्रहण करेंगे जिसमें भाजपा के कई वरिष्ठ नेता और 18 राज्यों के सीएम शामिल होंगे। वहीं सैनी के साथ आज 13 मंत्री भी शपथ लेंगे। वहीं भाजपा नेता अनिल विज शपथ समारोह के लिए रवाना हो चुके हैं। अनिल विज कहते हैं कि शपथ के लिए उन्हें फोन आया है। वहीं कृष्ण लाल पंवार मंत्री पद के लिए शपथ लेंगे। इसके अलावा मंत्रिमंडल की सूची में कृष्ण बेदी का नाम शामिल है। बता दें कि पीएम मोदी एक बजे तक चंडीगढ़ एयरपोर्ट पर पहुंचेंगे, जहां उनका भव्य स्वागत किया जाएगा।
RAGA NEWS ZONE
Join Channel Now