‘पहले 25 हज़ार नौजवानों को दूंगा नौकरी , फिर लूंगा शपथ’, नायब सिंह सैनी ने ऐसा क्यों कहा?

हरियाणा विधानसभा चुनाव में बहुमत हासिल करने के बाद बीजेपी के हौसले बुलंद हैं। नायब सिंह सैनी के शपथ ग्रहण की तैयारियां शुरू हो गई हैं लेकिन तारीखों का ऐलान अभी नहीं किया गया है। इस बीच नायब सिंह सैनी ने शपथ में हो रही देरी को लेकर बड़ा बयान दिया है।
नायब सिंह सैनी ने कहा है कि वो पहले पच्चीस हज़ार नौजवानों को नौकरी के ज्वाइनिंग लेटर देंगे उसके बाद शपथ लेंगे। हालांकि इन नौकरियों का आज रिजल्ट जारी हो जाएगा उसके साथ ही शपथ ग्रहण की तारीख का भी ऐलान हो जाएगा। दरअसल सैनी ने चुनाव प्रचार के दौरान यह वादा किया था कि पच्चीस हजार नौजवानों की भर्ती का रिजल्ट कोड ऑफ कंडक्ट के चलते रुका हुआ है। चुनाव नतीजे आने के बाद जब रिजल्ट जारी हो जाएगा। उसके बाद ही बीजेपी नई सरकार बनाएगी।
नायब सिंह सैनी ने हरियाणा में बीजेपी को लगातार तीसरी बार सत्ता सौंपने के लिए राज्य के लोगों का आभार भी व्यक्त किया। सैनी कुरुक्षेत्र जिले के पिपली, लाडवा और बबैन अनाज मंडियों का दौरा किया। उन्होंने हाल ही में हुए हरियाणा विधानसभा चुनावों में लाडवा सीट से जीत दर्ज की थी। उन्होंने घोषणा की कि चुनाव से पहले भाजपा द्वारा किए गए वादे के तहत नयी सरकार के शपथ ग्रहण से पहले ही लगभग 25,000 पदों के लिए परीक्षा परिणाम जारी किए जाएंगे।