परिणीति चोपड़ा शादी के बाद ससुराल में ऐसे बिता रहीं अपना समय, पोस्ट शेयर कर दिखाई झलक

0

परिणीति चोपड़ा और राघव चड्ढा हाल ही में शादी के बंधन में बंधे हैं। दोनों ने 24 सितंबर, 2023 को उदयपुर के होटल लीला पैलेस में सात फेरे लिए। कपल ने पंजाबी रीति-रिवाजों के साथ शादी की, जिसकी तस्वीरें और वीडियो बीते दिनों तक सोशल मीडिया पर छाई रही। सामने आई तस्वीरों और वीडियोज में दोनों की जोड़ी कमाल की लग रही थी। वहीं शादी के बाद परिणीति चोपड़ा का ससुराल में किस तरह से स्वागत किया गया बीते दिनों इसकी झलक भी हमे देखने को मिली थी। वहीं अब फैंस ये जानने के लिए जरुर एक्साइटेड होंगे की आखिर शादी के बाद परिणीति चोपड़ा सुसराल में क्या कर रही होंगी, अपना टाइम कैसे गुजार रही होंगी? तो आपके इन सवालों का जवाब लेकर हम आ गए हैं। आइए आपको बताते है कि परिणीति चोपड़ा शादी के बाद ससुराल में क्या कर रही हैं।

 

दरअसल हाल ही में परिणीति चोपड़ा ने अपने इंस्टा स्टोरी पर तस्वीर शेयर कर अपने फैंस को ये बताया है कि शादी के बाद वो ससुराल में क्या कर रही हैं। परिणीति ने जो तस्वीर शेयर की है, उसमें वह अखबार में सुडोकू सॉल्व करती हुई नजर आ रही हैं। पहली तस्वीर में उन्होंने सुडोकू खेलने के शुरूआत की झलक दिखाई है,वहीं दूसरी तस्वीर उन्होंने सुडोकू को पूरा सॉल्व करने के बाद की शेयर की है। इन तस्वीरों के सामने आने के बाद ये साफ है कि परिणीति ससुराल मे काफी चिल कर रही हैं और वो अपने पसंदीदा काम कर के अपना समय गुजार रही हैं।

 

 

वहीं बीते दिनों परिणीति चोपड़ा का ससुराल में गृह प्रवेश के दौरान का एक वीडियो सामने आया था, जिसमें परिणीति चोपड़ा अपने पति राघव का हाथ थामे अपने ससुराल में एंट्री करती हुई नजर आईं थीं। इसके बाद वीडियो में दूल्हा और दुल्हन के बीच हुए एक दिलचस्प गेम की झलक भी देखने को मिलती है। इसके अलावा इस वीडियो में परिणीति चोपड़ा  शादी के बाद होने वाली कुछ रस्में निभाती हुई नजर आई थीं। जिसमें गृह प्रवेश करते हुए पहले कुमकुम के थाल में पैर रखती हैं और फिर अपने कदमों के निशान घर में छोड़ते हुए अंदर जाती हैं। इसके बाद एक्ट्रेस राघव के साथ अंगूठा वाला खेल भी खेलती हुई नजर आती हैं।  जिसमें चीटिंग करके राघव जीतते हुए नजर आते हैं। परिणीति चोपड़ा और राघव चड्ढा का ये वीडियो भी सोशल मीडिया पर खूब वायरल हुआ था।

RAGA NEWS ZONE Join Channel Now

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

ताजा खबर