सोशल मीडिया पर छाई दोनों की ये तस्वीर , महेंद्र सिंह धोनी को किस करते दिखे रणवीर सिंह

0

बॅालीवुड एक्टर रणवीर सिंह यूं को अकसर अपनी फिल्मों और अपने यूनिक स्टाइल को लेकर चर्चा में रहते हैं। लेकिन इस बार उनके चर्चा में आने की वजह उनकी ये तस्वीरें है जो उन्होंने हाल ही में अपने सोशल मीडिया पर शेयर की हैं। इस तस्वीर में रणवीर सिंह भारतीय क्रिकेट टीम के पूर्व कप्तान महेंद्र सिंह धोनी को किस करते हुए नजर आ रहे हैं।

दरअसल हाल ही में रणवीर सिंह ने अपने ऑफिशियल इंस्टाग्राम हैंडल पर भारतीय क्रिकेट टीम के पूर्व कप्तान महेंद्र सिंह धोनी के साथ दो तस्वीरें शेर की हैं। पहली तस्वीर में रणवीर सिंह माही के कंधे पर हाथ रखे कैमरे के लिए पोज देते नजर आ रहे हैं। इस दौरान दोनों के चेहरे पर एक-दूसरे से मिलने की खुशी साफतौर पर दिख रही है। वहीं दूसरी तस्वीर में रणवीर सिंह धोनी को गाल पर किस करते हुए नजर आ रहे हैं। इन तस्वीरों को शेयर करते हुए रणवीर सिंह ने कैप्शन में लिखा है- ‘मेरा माही।’ इन तस्वीरों के जरिए ये साफ अनुमान लगाया जा सकता है कि धोनी रणवीर के काफी चहेते हैं। सोशल मीडिया पर रणवीर सिंह और महेंद्र सिंह धोनी की इन लेटेस्ट फोटो को फैंस काफी पसंद कर रहे हैं।

बता दें कि रणवीर सिंह का क्रिकेट के प्रति प्यार जगजाहिर है। पिछले वर्ल्ड कप के दौरान भी हमने देखा था कि रणवीर ने इंग्लैड में टीम इंडिया का हौसलाअफजाई किया था। इस बीच क्रिकेट के महाकुंभ आईसीसी क्रिकेट वर्ल्ड कप 2023 की शुरुआत में भी रणवीर एक बार फिर से धोनी के साख ये तस्वीरें शेयर कर के सुर्खियों में आ गए हैं, रणवीर सिंह  की ये तस्वीर फैंस का दिल जीत रही हैं। वर्कफ्रंट की बात करे तो रणवीर सिंह इन दिनों ‘सिंघम अगेन’ को लेकर चर्चा में है। इस फिल्म की शूटिंग भी शुरू हो चुकी है। बीते दिन  रणवीर सिंह ने फिल्म के सेट से अपनी तस्वीर भी शेयर की थी जिसमें वो सिंबा लुक में नजर आ रहे थे। ये फिल्म अगले साल 15 अगस्त को रिलीज होगी। अगर ऐसा होता है, तो इसे अल्लू अर्जुन की ‘पुष्पा 2’ से कड़ी टक्कर मिलेगी।

RAGA NEWS ZONE Join Channel Now

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

ताजा खबर