फालतू में बैठे-बिठाए तुड़वा ली हड्डियां ,गर्लफ्रेंड को बाइक पर बैठाकर युवक दिखा रहा था स्टंट

0

आज कल के लड़कों में एक ट्रेंड सा चल गया है। अपनी गर्लफ्रेंड को बाइक पर बैठाकर हीरोगिरी दिखाने का। लोग अपनी प्रेमिका को बाइक पर बैठा स्टंट करते हैं और इस दौरान वह कई बार हादसे का शिकार भी हो जाते हैं। ऐसे कई वीडियो तो आपलोगों ने भी देखा होगा। जब कोई स्टंट करता हुआ व्यक्ति हादसे का शिकार हो जाता है। ऐसा ही एक और वीडियो सोशल मीडिया के हर प्लेटफॉर्म पर जमकर शेयर हो रहा है। जिसे देख लोगों की हंसी रुकने का नाम नहीं ले रही है।

वायरल वीडियो में आप देख सकते हैं कि एक बाइक पर लड़का अपनी गर्लफ्रेंड को बैठाकर स्टंट कर रहा है। पहले तो वह बाइक को ऐसे ही चलाता है फिर उसके बाद लड़का व्हीली मारने लगता है। बाइक का एक पहिया हवा में रहता है तो दूसरा जमीन पर। थोड़ी देर बाद लड़का बाइक को धीरे करता है तभी बाइक का बैलेंस बिगड़ जाता है और बाइक पर बैठे कपल धड़ाम से नीचे गिर जाते हैं।

दिल्ली पुलिस ने शेयर किया वीडियो

इस वीडियो को दिल्ली पुलिस ने भी अपने ऑफिशियल ट्विटर हैंडल से शेयर किया है। वीडियो को शेयर करते हुए दिल्ली पुलिस ने लोगों से सुरक्षित गाड़ी चलाने की अपील की। दिल्ली पुलिस ने कैप्शन में लिखा- जब हमारा सामना लापरवाही से ड्राविंग करने के कारण दुर्घटना से हो जाए। वीडियो को खबर लिखे जाने तक 1 लाख लोगों ने देखा और कई लोगों ने इस पर कमेंट किया है। एक यूजर ने लिखा- इसके बाद इन लोगों का क्या हाल हुआ ये भी दिखाना चाहिए था। दूसरे ने लिखा- जैसी करनी, वैसी भरनी।

 

 

RAGA NEWS ZONE Join Channel Now

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *