मनीमाजरा थाना ने देर रात गस्त के दौरान एक्टिवा चोर को गिरफ्तार किया

सन्नी मौज मस्ती के लिए करता था चोरी
चंडीगढ़ : चंडीगढ़ में चोरों और बदमाशों के हौसले इतने बुलंद हैं की उन्हें पुलिस का भी कोई डर नहीं | दिन हो चाहे रात दे देते हैं वारदात को अंजाम | चंडीगढ़ में रोजाना चोरी और स्नैचिंग की वारदातें सामने आ रही हैं तो वही पुलिस द्वारा भी इन पर नकेल कसी जा रही हैं | बीते कुछ दिन पहले मनीमाजरा में चोरी की वारदात सामने आयी थी | देर रात पुलिस द्वारा एरिया में गस्त की जा रही थी | इस दौरान पुलिस ने एक शक्की युवक को रोका तो आरोपी पुलिस को देख भागने लगा जिसके बाद पुलिस द्वारा उसे पकड़ लिया गया | पूछताछ के दौरान आरोपी ने खुलासा किया की उसने बीते दिनों मनीमाजरा में एक्टिवा चोरी की वारदात को अंजाम दिया था | पुलिस ने आरोपी के कब्जे से चोरी की हुई एक्टिवा और मीटरसाइकिल बरामद की | आरोपी की पहचान चंडीगढ़ खुड्डा लोहरा के रहने वाले 20 वर्षीय सन्नी के रूप में हुई हैं |
मनीमाजरा थाना प्रभारी जसपाल सिंह ने बताया की कल एरिया में पुलिस गस्त के दौरान एक एक्टिवा चोर को गिरफ्तार किया हैं | जिसके कब्जे से एक एक्टिवा और एक मोटरसाइकिल भी बरामद हुई |आरोपी के खिलाफ चंडीगढ़ में पहले भी कई मामले दर्ज हैं | आरोपी सन्नी मौज मस्ती के लिए देता था चोरी की वारदात को अंजाम | आरोपी के खिलाफ मामला दर्ज कर गिरफ्तार कर लिया हैं और आज कोर्ट में पेश कर न्यायिक हिरासत में भेज दिया जायेगा |