मेडिकल स्टोर मालिक के घर पर फायरिंग, 50 लाख की मांगी थी रंगदारी; सीसीटीवी में कैद हुए आरोपी
बटाला के नवरूप नगर में एक मेडिकल स्टोर मालिक के घर पर रविवार रात अज्ञात हमलावरों ने फायरिंग की। हमलावरों ने 50 लाख रुपये की फिरौती मांगी है। घटना रात करीब दस बजे हुई। इसके फुटेज सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गए हैं। इससे पहले रविवार दोपहर को हमलावरों ने सिविल अस्पताल बटाला के सामने स्थित मेडिकल स्टोर पर फायरिंग का प्रयास किया था।
हालांकि, फायर मिस होने के कारण गोली नहीं चल पाई। इसके बाद हमलावर मौके से फरार हो गए थे। मेडिकल स्टोर मालिक संदीप शर्मा ने बताया कि उन्हें लंबे समय से विदेशी नंबरों से 50 लाख रुपये की रंगदारी की मांग की जा रही है। उन्होंने कहा कि रंगदारी की मांग को लेकर पुलिस ने पहले ही मामला दर्ज किया हुआ है।
RAGA NEWS ZONE
Join Channel Now
