अमेरिका की ईरान को चेतावनी: 23 सितंबर से उड़ानों पर रोक, मददगार देशों पर भी कार्रवाई की धमकी

0

अमेरिका के वित्त मंत्री स्कॉट बेसेन्ट ने चेतावनी दी है कि 23 सितंबर से ईरानी एयरलाइंस का अंतरराष्ट्रीय संचालन पूरी तरह ठप हो सकता है।

अमेरिका के वित्त मंत्री स्कॉट बेसेन्ट ने चेतावनी दी है कि इस सप्ताह से ईरानी एयरलाइंस का अंतरराष्ट्रीय संचालन पूरी तरह ठप हो सकता है। वाशिंगटन ने विदेशी कंपनियों को आगाह किया है कि यदि उन्होंने ईरानी विमानन कंपनियों को सेवाएं देना जारी रखा, तो उन पर कड़े सेकेंडरी प्रतिबंध लगाए जाएंगे।

आपको बता दें कि ईरान के साथ आमने-सामने के युद्ध में अमेरिका को बड़ा नुकसान उठाना पड़ा है। नेपाल की जीडीपी के बराबर उसने डॉलर खर्च कर दिए। अब वह ऐसे रास्ते तलाश रहा है जिससे ईरान की कमर तोड़ी जा सके। उधर ईरान ने भी होर्मुज में शिकंजा कस रखा है जिससे पूरी दुनिया प्रभावित हो रही है।

ईरान में इस्लामिक रिवोल्यूशनरी गार्ड कॉर्प्स (आईआरजीसी) ने कहा है कि उसने अमेरिका के साथ “लंबे समय तक चलने वाले युद्ध के लिए खुद को तैयार कर लिया है” और अब वह “पहले से कहीं अधिक तैयार है।” यह बात आज आईआरजीसी के प्रवक्ता होसैन मोहेब्बी ने कही।

ईरान की अर्ध-सरकारी मेहर समाचार एजेंसी की रिपोर्ट के अनुसार मोहेब्बी ने इसे अमेरिका के लिए “ऐतिहासिक और शर्मनाक हार” बताया। उन्होंने तर्क दिया कि अमेरिका को कई क्षेत्रों में रणनीतिक झटके लगे हैं, जिनमें होर्मुज जलडमरूमध्य को फिर से खोलने में विफलता, पूरे क्षेत्र में अपने सैन्य ठिकानों और खुफिया सुविधाओं की कमजोरी और ईरानी क्षमताओं के खिलाफ अमेरिकी सैन्य तकनीक का प्रदर्शन शामिल है। मोहेब्बी ने कहा, “अमेरिका कोई युद्ध नहीं हारा है; अमेरिका एक व्यवस्था हार गया है।” उन्होंने दावा किया कि क्षेत्र में अमेरिका का प्रभाव भी कम हुआ है। उन्होंने कहा कि ईरान अब क्षेत्र में एक नयी सुरक्षा व्यवस्था बनाने में मदद कर रहा है।

RAGA NEWS ZONE Join Channel Now

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

ताजा खबर