हरियाणा के 17 जिलों में आज होगी बारिश, IMD ने जारी की चेतावनी

0

प्रदेश में मानसून फिर से सक्रिय हो गया है। शुक्रवार को 15 शहरों में तेज वर्षा हुई। इससे मौसम सुहावना हो गया। वर्षा होने से सड़कों पर जलभराव हो गया।

मौसम विज्ञानियों ने अब आने वाले दिनों में वर्षा का यलो अलर्ट भी जारी किया है। वहीं शनिवार को भी प्रदेश के 17 जिलों में वर्षा की चेतावनी दी है।

भारत मौसम विज्ञान विभाग के अनुसार मानसून फिर से हरियाणा में सक्रिय हुआ है। उसी के चलते प्रदेश में शुक्रवार को दोपहर बाद अचानक से वर्षा हुई। दोपहर को मौसम में बदलाव के साथ ही तेज हवाएं चलीं।

मौसम विज्ञानियों की मानें तो आने वाले दिनों में फिर से मानसून के सक्रिय होने से तेज वर्षा हो सकती है। शुक्रवार को जींद, बहादुरगढ़, झज्जर और हिसार में भी वर्षा हुई।

RAGA NEWS ZONE Join Channel Now

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *