अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस पर लगाया फ्री हेल्थ चेक अप कैम्प

0

 

 

महिलाओं के लिए हेल्थी कुकिंग प्रतियोगिता भी की गई आयोजित

 

रागा न्यूज़ चंडीगढ़

 

अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस 08 मार्च को विश्व भर में मनाया जाता है और इस उपलक्ष्य में यहाँ समाज के लिए महिलाओं को उनके योगदान और उनकी बहुमूल्य सेवाओं को याद किया जाता है, वहीं उनकी सराहनीय उपलब्धियों के लिए उन्हें सम्मानित भी किया जाता है। लगभग हर संस्था इस दिवस को अपने अनुसार सेलिब्रेट करती है। इसी कड़ी में आज “जन-पुकार वेलफेयर सोसाइटी” की ओर से अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस के उपलक्ष्य में धनास में फ्री मेडिकल चेक अप कैंप का आयोजन किया गया। इसके साथ साथ एक हेल्थी कुकिंग प्रतियोगिता का भी आयोजन किया गया। महिला सशक्तिकरण को समर्पित आज के इस इवेंट की चीफ गेस्ट समाजसेवी संस्था द लास्ट बेंचर की प्रेजिडेंट सुमिता कोहली थी। इनके अलावा वैद शमशुदिन अंसारी, मिया रफ़ीक़ शाह, राजन अरोड़ा, अंजू बाला, रोहन नंदा, दर्शन भारद्वाज व विवेक सिंधी इत्यादि भी उपस्थित थे।

 

मुख्य अतिथि सुमिता कोहली ने कहा कि महिलाओं का सम्मान आज के दिन ही नहीं बल्कि सभी दिन होना चाहिए। उन्होंने आगे कहा कि यहां महिलाओं का सम्मान होता है वहां देवताओं का निवास होता है। यह सत्य है क्योंकि महिलाएं ही आदर्श समाज का निर्माण करती हैं और उसी समाज के निर्माण में हर महिला की भी महत्वपूर्ण भूमिका है।

 

इस मौके पर “जन-पुकार वेलफेयर सोसाइटी” के फाउंडर डॉ साबिर ओर शबनम अंसारी ने बताया कि कैंप मे अल्ट्रासाउंड/ ई.सी.जी./ ब्लड टेस्ट/ एक्स-रे ओर दवाइयों की सुविधा प्रदान की गई। उन्होंने बताया कि

उनकी संस्था 2013 से रजिस्टर्ड है औरअब तक लगभग 300 से ज्यादा कैंप लगा चुके है। डॉ शबनम ने कहा कि इस एन.जी.ओ. मे हम हमेशा ज्यादा से ज्यादा लोगों को फ्री मेडिकल सर्विसेज देने की कोशिश करते है और हम यही चाहते है कि हर घर की महिला को हैल्थी कुकिंग से अवेयर किया जाये। ताकि आज के समय मे गलत खान-पान की वजह से हो रही बीमारी से पारिवारिक सदस्य को बचाया जा सके। एक महिला को अवेयर करने का मतलब है की पूरे घर के लोगों की सेहत को बचाना। डॉ शबनम ने बताया कि जब उन्होंने शुरूआत की थी तो काफ़ी प्रॉब्लम का सामना करना पड़ा था। महिलाये सामने आकर अपनी समस्या बताना ही नही चाहती थी, पर उनकी लगन ओर मेहनत से अब काफ़ी महिलाये उनके साथ जुड़ गई है। जिसमे उन्होंने आज की तरह ही न केवल फ्री मेडिकल कैंप बल्कि हैल्थी कुकिंग कम्पटीशन भी शामिल है।

 

डॉ साहिबा ने बताया कि हर महिला के अंदर टेलेंट छुपा होता है और अगर उसके घर से उसको स्पोर्ट मिल जाये तो वो टेलेंट कुछ अलग ही निकल कर लोगों के सामने आता है।

RAGA NEWS ZONE Join Channel Now

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *