चंडीगढ़ पुलिस की बड़ी कार्रवाई: रिश्वत मामले में गिरफ्तार दो अधिकारी बर्खास्त

0

 चंडीगढ़। 2.50 लाख रुपये की रिश्वत मामले में सीबीआई की कार्रवाई के तीन दिन बाद चंडीगढ़ पुलिस ने बड़ा प्रशासनिक फैसला लेते हुए गिरफ्तार पुलिस अधिकारियों इंस्पेक्टर सुरेश कुमार और एएसआई भगत राम को तत्काल प्रभाव से सेवा से बर्खास्त कर दिया है। विभाग ने इसे पुलिस बल की साख, अनुशासन और ईमानदारी बनाए रखने के लिए आवश्यक कदम बताया है।

चंडीगढ़ पुलिस द्वारा जारी आदेश के अनुसार, इंस्पेक्टर सुरेश कुमार और एएसआई भगत राम को 3 अगस्त 2026 को केंद्रीय जांच ब्यूरो (सीबीआई) ने रिश्वत मांगने और स्वीकार करने के मामले में गिरफ्तार किया था।

पुलिस का कहना है कि आरोपों की गंभीरता, दोनों अधिकारियों के कथित आचरण और इससे पुलिस बल की छवि पर पड़े प्रतिकूल प्रभाव को देखते हुए सक्षम प्राधिकारी ने दोनों को तत्काल प्रभाव से सेवा से बर्खास्त करने का निर्णय लिया है।

सीबीआई के अनुसार, सेक्टर-26 स्थित बापूधाम पुलिस चौकी में तैनात इंस्पेक्टर सुरेश कुमार पर एक ज्वेलरी कारोबारी से चोरी के मामले में एफआईआर दर्ज करने के बदले 5 लाख रुपये की रिश्वत मांगने का आरोप था।

शिकायत के सत्यापन के बाद सीबीआई ने ट्रैप बिछाकर 2.50 लाख रुपये की कथित पहली किश्त लेते समय इंस्पेक्टर सुरेश कुमार और एएसआई भगत राम को गिरफ्तार किया था। मामले की जांच अभी जारी है।

RAGA NEWS ZONE Join Channel Now

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *