पंजाब में नशे की समस्या से खफा था निंहग’, जानें सुखबीर बादल पर हमले की शुरुआती जांच में क्या-क्या पता चला

0

महाराष्ट्र में नांदेड़ के पास एक गुरुद्वारे में शिरोमणि अकाली दल के अध्यक्ष सुखबीर सिंह बादल पर हमला करने वाला निहंग पिछले दो साल से वहां ‘सेवादार’ के तौर पर काम कर रहा था। वह पुणे का रहने वाला है। पुलिस की पूछताछ में उसने हमले का कारण बताते हुए पंजाब में नशे की समस्या का जिक्र किया। लेकिन हमले के असली कारण का अभी पता नहीं चल पाया है।

इससे पहले नांदेड़ पुलिस ने बताया कि हमलावर सिखों के ‘निहंग’ संमुदाय का है। एक सीनियर अधिकारी के मुताबिक, आरोपी जसपाल सिंह की उम्र 60 से 62 साल के बीच है और वह गुरुद्वारा माता साहिब देवान जी मुगत में सेवादार के तौर पर काम कर रहा था।

आरोपी ने शुरुआती पूछताछ में किया पंजाब में नशे का जिक्र

वहीं, नांदेड़ के एसपी नीलाभ रोहन ने बताया कि शुरुआती पूछताछ में उसने पंजाब में नशे की समस्या का जिक्र किया। हालांकि, सुखबीर सिंह बादल पर अटैक करने के उसके वास्तविक कारणों का अब तक पता नहीं चल पाया है।

एसपी नीलाभ रोहन ने कहा कि महाराष्ट्र एंटी-टेररिज्म स्क्वॉड भी पुलिस के साथ मिलकर इस केस की जांच कर रहा है। सुखबीर सिंह बादल की हालत स्थिर है। एसपी रोहन ने आगे बताया कि जसपाल सिंह के पास कानून और कॉमर्स की डिग्रियां हैं। जसपाल सिंह का परिवार पुणे में रहता है और वह नांदेड़ में अकेला रह रहा था।

गौरतलब है कि पंजाब के पूर्व उपमुख्यमंत्री सुखबीर सिंह बादल पर गुरुवार दोपहर लगभग 1:45 बजे नांदेड़ से करीब 15 किलोमीटर दूर मौजूद गुरुद्वारा माता साहिब देवान जी मुगत में धारदार हथियार से अटैक हुआ था। जिसके बाद बादल को तुरंत अस्पताल ले जाया गया, जहां उनके दाहिने हाथ में 4-5 टांके लगाए गए।

RAGA NEWS ZONE Join Channel Now

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

ताजा खबर