चंडीगढ़ प्रशासन में वित्त विभाग के SAS कैडर अधिकारियों के तबादले, चुनाव ड्यूटी को लेकर भी बड़ा आदेश
चंडीगढ़ प्रशासन के वित्त विभाग (SAS Establishment Branch) ने SAS कैडर के कई अधिकारियों के तत्काल प्रभाव से तबादले के आदेश जारी किए हैं। वित्त सचिव दिप्रवा लाकरा, आईएएस द्वारा 23 जुलाई 2026 को जारी आदेश के अनुसार विभिन्न विभागों में कार्यरत DC (F&A) अधिकारियों का स्थानांतरण किया गया है। साथ ही आगामी नगर निगम चुनावों को देखते हुए एक अधिकारी को अतिरिक्त जिम्मेदारी भी सौंपी गई है।
इन अधिकारियों के हुए तबादले
विपन शर्मा, DC (F&A) को चंडीगढ़ सिटी बस सोसायटी से रेंट्स ऑर्गेनाइजेशन, यूटी चंडीगढ़ स्थानांतरित किया गया।
सीमा शर्मा, DC (F&A) को GMCH-32 से समग्र शिक्षा अभियान (SSA) सोसायटी भेजा गया। उन्हें जिला एवं सत्र न्यायालय के कार्यों की अतिरिक्त जिम्मेदारी भी सौंपी गई है, जब तक आगे के आदेश जारी नहीं होते।
नरेश कुमार, DC (F&A) का तबादला SSA सोसायटी से GMCH-32 किया गया।
राजेश खनेजा, DC (F&A) को एस्टेट ऑफिस से चंडीगढ़ सिटी बस सोसायटी भेजा गया। साथ ही उन्हें चुनाव विभाग का अतिरिक्त कार्यभार भी सौंपा गया है।
जसपाल सिंह, DC (F&A) का तबादला रेंट्स ऑर्गेनाइजेशन से एस्टेट ऑफिस, यूटी चंडीगढ़ किया गया।

नगर निगम चुनावों के मद्देनजर अतिरिक्त जिम्मेदारी
आदेश में कहा गया है कि राज्य चुनाव आयोग, यूटी चंडीगढ़ के अनुरोध पर आगामी नगर निगम चुनाव की तैयारियों को देखते हुए परविंदर शर्मा, DC (F&A) की चुनावी ड्यूटी के कारण पुलिस विभाग में तैनात राजेश मोंगा, DC (F&A) को पुलिस विभाग के वित्तीय कार्यों का अतिरिक्त प्रभार सौंपा गया है। यह व्यवस्था अगले आदेश तक लागू रहेगी।
चंडीगढ़ प्रशासन का कहना है कि यह फेरबदल प्रशासनिक आवश्यकताओं और आगामी चुनावी व्यवस्थाओं को सुचारु रूप से संचालित करने के उद्देश्य से किया गया है।
