असम बाढ़ पीड़ितों की मदद के लिए सलमान खान ने बढ़ाया हाथ, पीड़ितों को भेजा खाना और राहत सामग्री
असम में आई भीषण बाढ़ के कारण लाखों लोग प्रभावित हुए हैं. आपदा की इस घड़ी में बॉलीवुड सुपरस्टार सलमान खान ने मदद का हाथ बढ़ाया है. उन्होंने अपने एनजीओ ‘बीइंग ह्यूमन’ (Being Human) के जरिए बाढ़ पीड़ितों के लिए राहत अभियान शुरू किया है. इस काम में उनके एक फैन क्लब भी उनका साथ दे रहा है. राहत अभियान की शुरुआत बाढ़ प्रभावित इलाकों में खाने के पैकेट और जरूरी सामान बांटने से की गई है.
सलमान खान ने मदद के लिए बढ़ाया हाथ
इंडिया टुडे की रिपोर्ट के अनुसार, सलमान खान का ये राहत अभियान कई स्टेज में चलाया जाएगा. आने वाले दिनों में जरूरतमंद लोगों को राशन किट, दवाइयां, पीने का पानी, सैनिटरी नैपकिन और मच्छर भगाने वाले स्प्रे जैसी जरूरी चीजें उपलब्ध कराई जाएंगी. इसके अलावा स्कूलों और अस्पतालों के पुनर्निर्माण में भी मदद करने की योजना है.
सलमान खान किस तरह कर रहे हैं मदद?
बाढ़ प्रभावित इलाकों में तैयार खाना (रेडी-टू-ईट फूड पैकेट) और जरूरी सामान बांटने का काम शुरू कर दिया गया है. आने वाले कुछ हफ्तों में राशन किट, पीने का पानी, दवाइयां, सेनेटरी नैपकिन और मच्छर भगाने वाले स्प्रे जैसी चीजें बांटी जाएंगी. इसके साथ-साथ बाढ़ से नुकसान हुए स्कूलों और अस्पतालों को दोबारा ठीक करने में भी मदद की जाएगी.
जहां कई बॉलीवुड सितारे सोशल मीडिया के जरिए असम बाढ़ को लेकर लोगों को जागरूक कर रहे हैं, वहीं सलमान खान ने जमीनी स्तर पर मदद की पहल शुरू की है. बॉलीवुड एक्ट्रेस भी जमीनी स्तर पर लोगों की मदद कर रही हैं.
