साउथ सुपरस्टार राम चरण अस्पताल में भर्ती

0

साउथ सिनेमा के पावर स्टार राम चरण के फैंस उस समय चिंतित हो गए जब अभिनेता के हाथ में चोट लगने की खबरें इंटरनेट पर सामने आईं। यह चिंता तब और बढ़ गई जब उन्हें अपने परिवार के साथ कोयंबटूर रवाना होने के लिए एयरपोर्ट पर देखा गया। अब अभिनेता के प्रशंसकों के लिए राहत भरी खबर सामने आई है। राम चरण के हाथ की सर्जरी सफलतापूर्वक संपन्न हो चुकी है और वे तेजी से रिकवरी की ओर बढ़ रहे हैं। उनकी आगामी फिल्म के सेट पर एक हाई-ऑक्टेन एक्शन सीक्वेंस की शूटिंग के दौरान यह हादसा हुआ था, जिसके बाद डॉक्टरों ने उन्हें जल्द से जल्द सर्जरी कराने की सलाह दी थी।

RAGA NEWS ZONE Join Channel Now

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *