महंगाई के खिलाफ आज हिमाचल महिला कांग्रेस ने केंद्र की मोदी सरकार|

0

शिमला

एकर – महंगाई के खिलाफ आज हिमाचल महिला कांग्रेस ने केंद्र की मोदी सरकार के खिलाफ खूब हल्ला बोला। गैस सिलेंडर की बढ़ी हुई कीमतों को लेकर कांग्रेस की महिला कार्यकर्ता सड़कों पर उतरी और केंद्र सरकार के खिलाफ नारेबाजी की। महिला कांग्रेस ने भाजपा मुख्यालय दीप कमल के बाहर विरोध प्रदर्शन किया

विओ – महंगाई के खिलाफ इस विरोध प्रदर्शन में भाजपा महिला मोर्चा की नेत्रियां महिला कांग्रेस के निशाने पर रही। कांग्रेस महिला अध्यक्ष जेनब चंदेल ने कहा कि जब देश प्रदेश में कांग्रेस सत्ता में थी, तब भाजपा महिला मोर्चा महंगाई के खिलाफ सड़कों पर उतर कर बड़ी-बड़ी बातें करती थी, लेकिन आज जब महंगाई आसमान को छू रही है, तब महिला मोर्चा को महंगाई नजर नहीं आ रही। उन्हें महिलाओं का दुख नजर नहीं आ रहा है।

जेनब चंदेल ने कहा कि केंद्र सरकार ने योजना तो शुरू कर दी, लेकिन आज लोगों के महंगे सिलेंडर को रिफिल नहीं कर पा रहे हैं। बेरोजगारी चरम पर है। लोगों को बढ़ती महंगाई में रोजमर्रा की चीजें खरीदने में मुश्किल हो रही है। रही सही कसर सरकार ने सिलेंडर के दाम बढ़ाकर पूरे कर दिए। उनहोंने कहा कि एक-एक करके सभी चीजों के दाम बढ़ाकर केंद्र की मोदी सरकार लोगों पर महंगाई का बोझ लाद रही है। पेट्रोल डीजल की कीमतें पहले ही आसमान छू रही हैं और अब सिलेंडर की बढ़ी हुई कीमतों ने लोगों के बजट को बिगाड़ कर रख दिया है।

RAGA NEWS ZONE Join Channel Now

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

ताजा खबर