हिमाचल प्रदेश के लाहौल-स्पीति में चट्टान गिरने से 13 लोगों की मौत
हिमाचल प्रदेश के लाहौल-स्पीति में शुक्रवार को दिल दहला देने वाला हादसा हुआ. अचानक पहाड़ का एक हिस्सा गिरने से 13 लोगों की मौत हो गई और 2 घायल हो गए. उदयपुर–किलाड़ सड़क मार्ग पर कडू नाला के पास अचानक पहाड़ी दरकने से कुल्लू से पांगी जा रही एक टैक्सी मलबे में दब गई. लाहौल स्पीति की डीसी किरण बदाना ने हादसे की पुष्टि करते हुए बताया कि इस गाड़ी में कुल 15 लोग सवार थे, जिनमें से 13 लोगों की मौत हुई है.
RAGA NEWS ZONE
Join Channel Now
