सेक्टर-17 पंचकूला में धूमधाम से मनेगा 80वां स्वतंत्रता दिवस, पार्षद पार्थ गुप्ता करेंगे ध्वजारोहण
हाउस ओनर्स वेलफेयर फेडरेशन (रजि.), सेक्टर-17, पंचकूला द्वारा 15 अगस्त 2026 को 80वां स्वतंत्रता दिवस समारोह सेक्टर-17 पंचकूला स्थित विजय पब्लिक स्कूल के साथ लगते मुख्य पार्क में हर्षोल्लास के साथ मनाया जाएगा।
सेक्टर के सभी निवासियों से अनुरोध है कि वे अपने परिवार सहित 15 अगस्त 2026 को प्रातः 8:15 बजे तक मुख्य पार्क में पहुंचकर समारोह में शामिल हों, ताकि कार्यक्रम समय पर प्रारंभ किया जा सके और प्रातः 10:00 बजे तक समारोह का समापन हो सके।
समारोह में वार्ड पार्षद श्री पार्थ गुप्ता द्वारा ध्वजारोहण किया जाएगा। इसके पश्चात सेक्टर के बच्चों द्वारा सांस्कृतिक कार्यक्रम प्रस्तुत किए जाएंगे।

सभी निवासियों से आग्रह है कि वे अपने परिवार सहित अधिक से अधिक संख्या में पहुंचकर स्वतंत्रता दिवस समारोह की शोभा बढ़ाएं।
सादर,
डी.पी. सोनी
अध्यक्ष
रमेश साहनी
महासचिव
सुमन कुमार चोपड़ा
सांस्कृतिक सचिव
हाउस ओनर्स वेलफेयर फेडरेशन
सेक्टर-17, पंचकूला
