सीबीएसई ने 10वीं 12वीं बोर्ड परीक्षाओं की डेटशीट जारी कर दी है

0
Share

 

दिल्ली : CBSE बोर्ड परीक्षा 2024 डेट शीट: कई बोर्ड ने 10वीं, 12वीं परीक्षा की डेटशीट जारी कर दी है. भारत और विदेशों में सीबीएसई बोर्ड से संबद्ध स्कूलों के साथ, इसे देश का सबसे बड़ा शिक्षा बोर्ड माना जाता है।

 

 

सीबीएसई बोर्ड परीक्षा 2024 में शामिल होने वाले छात्र डेटशीट जारी होने का बेसब्री से इंतजार कर रहे थे। अब उनका इंतजार खत्म हो गया है. इसकी जानकारी आज सीबीएसई ने अपनी आधिकारिक वेबसाइट पर दी. सीबीएसई बोर्ड परीक्षा डेटशीट 2024 आधिकारिक वेबसाइट cbse.gov.in और cbse.nic.in पर चेक की जा सकती है।

 

सीबीएसई बोर्ड परीक्षाएं 15 फरवरी 2024 से शुरू होंगी। सीबीएसई बोर्ड ने 2023-24 शैक्षणिक सत्र की शुरुआत में ही यह जानकारी साझा की थी. सीबीएसई बोर्ड 10वीं और 12वीं की परीक्षाएं 15 फरवरी 2024 से 10 अप्रैल 2024 के बीच होंगी।

सीबीएसई बोर्ड परीक्षा 2024 डेटशीट जारी होते ही सिर्फ 5 चरणों में डाउनलोड की जा सकती है। इसके लिए निम्नलिखित चरणों का पालन करना आवश्यक है-

 

1- सीबीएसई बोर्ड परीक्षा डेटशीट 2024 डाउनलोड करने के लिए आपको आधिकारिक वेबसाइट cbse.gov.in या cbse.nic.in पर जाना होगा।

 

2- इसके बाद आपको लेटेस्ट@सीबीएसई सेक्शन पर क्लिक करना होगा।

 

3- फिर आपको सीबीएसई कक्षा 10वीं और 12वीं डेटशीट पर नवीनतम अपडेट लिंक पर क्लिक करना होगा।

 

4- इसके बाद आपको अपनी क्लास के लिंक पर क्लिक करना होगा।

 

5- फिर आपको लिंक पर क्लिक करके बोर्ड एग्जाम डेटशीट पीडीएफ डाउनलोड करना होगा.

 

 

About The Author

RAGA NEWS ZONE Join Channel Now

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *