पंचकूला: 22 वर्षीय युवक की बेरहमी से ह*त्या, कार में अगवा कर चाकू से किए कई वार, पुलिस जांच में जुटी
पंचकूला। हरियाणा के पंचकूला में युवक की हत्या हुई है। 22 वर्षीय मोहित को दो युवकों ने जबरदस्ती गाड़ी में बिठाया और चाकू से उसपर कई वार किए। इसके बाद उसे सड़क पर फेंक कर फरार हो गए, जिससे उसकी मौत हो गई। यह वारदात इंदिरा काॅलोनी और बुढ़नपुर इलाके में सोमवार देर रात की है।
सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में लेकर जांच शुरू कर दी है। मोहित के भाई दीपक ने बताया कि उन्हें रात लगभग 10 बजे घटना की सूचना मिली थी। इसके बाद वे अस्पताल पहुंचे।
RAGA NEWS ZONE
Join Channel Now
