जय श्रीराम सेवा समिति जीरकपुर द्वारा आज रामनवमी के उपलक्ष्य में बलटाना के हरमिलाप नगर क्षैत्र में एक विशाल हवन यज्ञ एवं अटूट भंडारे का आयोजन किया गया

जीरकपुर : इस अवसर पर भाजपा पंजाब प्रदेश कार्यकारिणी सदस्य एवं समाजसेवी मुकेश गांधी मुख्य अतिथि रहे।
उन्होंने कहा कि जिस तरह भगवान श्री राम ने असुरों का वध करके श्रीलंका एवं जंगल में अमन चैन बहाल किया, उसी तरह भगवान श्रीराम से रामनवमी पर्व पर प्रेरणा लेकर हमें समाज में फैली कुरीतियों को दूर करने का प्रयास करना चाहिए। समिति के अध्यक्ष राजमणि तिवारी ने बताया है कि उनकी संस्था प्रत्येक वर्ष रामनवमी के मौके पर हवन यज्ञ एवं भंडारे के अलावा समाजसेवियों का सम्मान करने का कार्य करती है।
इस कार्यक्रम के दौरान हरमिलाप नगर रेलवे क्रॉसिंग पर आम जनता को रोजाना के जाम से मुक्ति दिलाने में सहायक रेलवे लाईन के नीचे भूमिगत रास्ते के निर्माण कार्य के जल्दी टैंडर करवाने हेतू समाजसेवी मुकेश गांधी एवं समाजसेवी प्रताप राणा की जमकर सराहना की गई।
समिति की प्रचार सचिव शशि तिवारी ने बताया है कि कार्यक्रम के दौरान लोकहित सेवा समिति की प्रधान महासचिव डॉक्टर राशि अय्यर, कोषाध्यक्ष रेशमा मखलोगा, वरिष्ठ उपाध्यक्ष निर्मल सिंह निम्मा, भाजपा जिला महिला मोर्चा प्रधान मिलि गर्ग, सर्किल तीन प्रधान सुरेश खटकड़, भाजपा नेत्रियों निधि बलूनी, ऊषा ठाकुर, श्रद्धा लवानिया, संजना भाटिया को भी सम्मानित किया गया।