कहीं आप भी तो नहीं कर रहे टाइम पास! जान लें कितनी देर करनी चाहिए Morning walk

0

मॉर्निंग वॉक करना सेहतमंद रहने के लिए सबसे आसान एक्सरसाइज है। लेकिन, ये इफेक्टिव भी है। ऐसा इसलिए कि मॉर्निंग वॉक करते समय पूरा शरीर काम कर रहा होता है और इसलिए मेटाबोलिक रेट बढ़ा हुआ होता है। इससे होता ये है कि पेट की गति तेज होने से पाचन क्रिया तेज रहता है और इससे वेट लॉस में मदद मिलती है। इसके अलावा ये मोटापा कम करने में मददगार है और दिल के लिए भी हेल्दी है। साथ ही ये फेफड़ों की सेहत के लिए भी फायदेमंद माना जाता है। लेकिन, सवाल ये है कि मॉर्निंग वॉक कितनी देर करना चाहिए।

अधिकांश अध्ययनों से पता चलता है कि रोजाना 20 से 30 मिनट वॉक करना बेहद जरूरी है। प्रत्येक सप्ताह लगातार 5 दिन या उससे अधिक तक मॉर्निंग करना आपको कई बीमारियों से बचाने में मदद करता है। सुबह की सैर आपके दिन की शुरुआत और मूड को बेहतर बनाता है। इसके अलावा इस प्रकार सैर के लिए निकलना आपके मानसिक स्वास्थ्य के लिए बहुत अच्छा है।

मॉर्निंग वॉक करने का सही तरीका ये है कि आप एक गति में लगातार वॉक करें। कोशिश करें कि गति को ब्रेक न करें। ऐसा करने से ब्लड सर्कुलेशन तेज होता है और कई बीमारियों से बचाव होता है। तो अगर आप 30 मिनट वॉक कर रहे हैं तो लगातार एक गति से ही चलें। इससे शरीर में गर्मी पैदा होगी जिससे आप मोटापे की समस्या से बच सकते हैं।

साथ ही ये तरीका शुगर पचाने और डाबिटीज को कंट्रोल करने में मददगार है। इसके अलावा ये आपकी स्किन को हेल्दी रखने शरीर को कई समस्याओं से बचाव में मददगार है। साथ ही जिन लोगों को हाई बीपी की बीमारी होती है या फिर दिल से जुड़ी समस्या होती है उनके लिए भी ये तरीका फायदेमंद है। तो, इन तमाम कारणों से सुबह 30 मिनट जरूर वॉक करें। कम समय पूरे शरीर के लिए इससे अच्छी कोई एक्सरसाइज नहीं है।

 

ये आर्टिकल सामान्य जानकारी के लिए है, किसी भी उपाय को अपनाने से पहले डॉक्टर से परामर्श अवश्य लें

 

 

 

RAGA NEWS ZONE Join Channel Now

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

ताजा खबर