मोहाली के जीरकपुर में दिनदहाड़े वारदात, बच्चे को ट्यूशन छोड़ने जा रही महिला की सोने की बाली झपटी

0

जीरकपुर। बलटाना में महिलाओं से सोने के आभूषण झपटने की घटनाएं जारी हैं। सोमवार शाम पीर बाबा रोड पर गिल काॅलोनी के गेट के पास मोटरसाइकिल सवार युवक ने बच्चे को ट्यूशन छोड़ने जा रही महिला के कान से सोने की बाली झपट ली।

महिला ने आरोपी का पीछा किया, लेकिन वह फरार हो गया। घटना पास लगे सीसीटीवी कैमरे में कैद हुई। आरोपी की मोटरसाइकिल पर स्वीगी का डिलीवरी बाक्स दिखाई दे रहा है।

 

महिला के पति रोहित शर्मा ने बताया कि उनकी पत्नी सोमवार शाम करीब चार बजे बच्चे को ट्यूशन छोड़ने घर से निकली थी। गिल कालोनी के गेट के पास पीछे से आए युवक ने अचानक बाली झपट ली। महिला ने उसका पीछा किया, लेकिन तेज रफ्तार मोटरसाइकिल के कारण उसे पकड़ नहीं सकी।

रोहित के अनुसार, बालियों के जोड़े का वजन करीब पांच ग्राम था। झपटी गई बाली करीब ढाई ग्राम की थी और उसकी कीमत लगभग 40 हजार रुपये बताई गई है। फुटेज में डिलीवरी बाक्स दिखने से आशंका है कि आरोपित इसका इस्तेमाल सामान्य आवाजाही का आभास देने के लिए कर रहा हो।

पीर बाबा रोड की वारदात के बाद सुरक्षा और पुलिस गश्त पर सवाल उठे हैं। बलटाना पुलिस चौकी इंचार्ज मलकीत सिंह ने बताया कि पुलिस टीम को फुटेज खंगालने के निर्देश दिए गए हैं। उन्होंने आरोपी को जल्द गिरफ्तार करने का दावा किया।

RAGA NEWS ZONE Join Channel Now

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

ताजा खबर