बॉलीवुड अभिनेता टाइगर श्रॉफ फायरिंग केस: हरियाणा पुलिस ने मुंबई पुलिस को दिया सहयोग, DGP अजय सिंघल का बड़ा बयान

0

पंचकूला : बॉलीवुड अभिनेता टाइगर श्रॉफ पर हुई फायरिंग के मामले में हरियाणा पुलिस ने बड़ा एक्शन लिया है। हरियाणा के पुलिस महानिदेशक (DGP) अजय सिंघल ने बुधवार को पंचकूला में एक बयान जारी कर बताया कि इस मामले में शामिल हरियाणा के आरोपियों की पहचान कर ली गई है और मुंबई पुलिस को जांच में पूरा सहयोग दिया गया है। डीजीपी ने स्पष्ट किया कि हरियाणा पुलिस का यह सहयोग आगे भी लगातार जारी रहेगा।

डीजीपी अजय सिंघल ने कड़े शब्दों में चेतावनी दी कि राज्य में दहशत पैदा करने वालों और पुलिस पर हथियार उठाने वालों को बख्शा नहीं जाएगा। उन्हें उन्हीं की भाषा में करारा जवाब मिलेगा। कानून-व्यवस्था से खिलवाड़ करने और आम जनता को डराने की कोशिश करने वालों के खिलाफ हरियाणा पुलिस की ओर से सख्त से सख्त कार्रवाई की जाएगी।

विदेशों में छिपकर आपराधिक साम्राज्य चलाने वाले गैंगस्टर्स पर भी हरियाणा पुलिस का शिकंजा कसता जा रहा है। डीजीपी ने जानकारी दी कि अब तक 26 गैंगस्टर्स को विदेशों से डिपोर्ट करवाया जा चुका है, जबकि 14 गैंगस्टर्स को विदेशों में ही डिटेन किया गया है। अपराधियों के इस नेटवर्क को पूरी तरह ध्वस्त करने के लिए केंद्रीय एजेंसियों के साथ मिलकर लगातार प्रयास किए जा रहे हैं।

राज्य में नशे के अवैध कारोबार पर बात करते हुए डीजीपी ने कहा कि हरियाणा पुलिस इसके खिलाफ दोहरी रणनीति पर काम कर रही है। एक तरफ युवाओं को जागरूक किया जा रहा है, तो वहीं दूसरी तरफ नशा तस्करों के खिलाफ ताबड़तोड़ कार्रवाई जारी है। पुलिस का मुख्य उद्देश्य युवाओं के भविष्य को बचा

RAGA NEWS ZONE Join Channel Now

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

ताजा खबर