Haryana Weather Today: हरियाणा में आज से अगले पांच दिनों तक साफ रहेगा मौसम, 23 जनवरी को सबसे ठंडा रहा हिसार

0

हरियाणा में शुक्रवार को मौसम साफ रहेगा। आईएमडी चंडीगढ़ की ओर से आज के लिए कोई अलर्ट जारी नहीं किया है। मौसम विभाग का कहना है कि प्रदेश में अगले पांच दिनों यानी 29 जनवरी तक मौसम ऐसा ही बना रहेगा। हालांकि, ठंडी हवाओं की वजह से सुबह और रातें ठंडी होगी। लेकिन, दिन में धूप निकलने की वजह से गर्मी महसूस होगी।

मौसम विभाग की मानें, तो प्रदेश में 24 जनवरी से लेकर 29 जनवरी तक न कोई बूंदाबांदी होगी और न ही घना कोहरा छाएगा। सुबह से ही हल्की धूप निकलनी शुरू हो जाएगी। जिसके चलते तापमान में बढ़ोतरी देखने को मिलेगी। हालांकि, इसके बाद मौसम में परिवर्तन देखने को मिल सकता है। वहीं मौसम विशेषज्ञ मदन खीचड़ का कहना है कि 28 जनवरी तक प्रदेश में उत्तरी और उत्तर-पश्चिमी हवाएं हल्की गति से चलेगी। जिसके चलते रात्रि के तापमान में गिरावट आने की संभावना है। इस दौरान अलसुबह और देर रात्रि में कहीं-कहीं कोहरा भी छा सकता है।

23 जनवरी को सबसे ठंडा रहा हिसार

 

 

मौसम विभाग का कहना है कि 23 जनवरी को हिसाब सबसे ठंडा रहा है। यहां न्यूनतम तापमान 7.8 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया है। जबकि,करनाल में न्यूनतम तापमान 8 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। वहीं रोहतक में न्यूनतम तापमान 10.1 डिग्री सेल्सियस, गुरुग्राम में 11.4 डिग्री सेल्सियस, फरीदाबाद में 11.2 डिग्री सेल्सियस और अंबाला में न्यूनतम तापमान 10.7 डिग्री सेल्सियस रिकॉर्ड किया गया है।

हरियाणा में आज और कल कितना रहेगा तापमान

मौसम विभाग का कहना है कि आज प्रदेश में अधिकतम तापमान 20 डिग्री सेल्सियस और न्यूतनतम तापमान 07 डिग्री सेल्सियस रहने की संभावना है। इसके अलावा शनिवार यानी 26 जनवरी को अधिकतम तापमान 19 डिग्री सेल्सियस और न्यूतनतम तापमान 07 डिग्री सेल्सियस रिकॉर्ड किया जा सकता है।

RAGA NEWS ZONE Join Channel Now

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

ताजा खबर