हरियाणा में मौसम ने ली करवट, कुरुक्षेत्र में बूंदाबांदी तो करनाल में झमाझम बारिश; जानें आज का ताजा अपडेट

0

प्रदेश में मौसम में बुधवार शाम को अचानक से बदलाव हुआ। कुरुक्षेत्र में हल्की बूंदाबांदी हुई, वहीं करनाल में देर रात तेज हवा के साथ वर्षा हुई। जबकि जींद और कैथल में आंधी चली। दूसरी तरफ वीरवार को भी चार जिलों में वर्षा का यलो अलर्ट जारी किया गया है।

इसके साथ ही प्रदेश में 10 मई तक मौसम साफ रहने और उसके बाद नया पश्चिमी विक्षोभ के सक्रिय होने से वर्षा की चेतावनी जारी की गई है। हाल ही में लगातार वर्षा के चलते रात के तापमान में गिरावट हुई और रोहतक का न्यूनतम तापमान 15.6 डिग्री तक पहुंच गया। बुधवार को हिसार व आसपास के जिलों में धूप तेज रही।

इससे अधिकतम तापमान में उछाल आया है और तापमान 34 डिग्री के आसपास पहुंच गया। मौसम विज्ञानियों के अनुसार आने वाले दिनों में तापमान बढ़ने की उम्मीद है। दिन के तापमान में उछाल होगा।

प्रदेश में मौसम में बुधवार शाम को अचानक से बदलाव हुआ। कुरुक्षेत्र में हल्की बूंदाबांदी हुई, वहीं करनाल में देर रात तेज हवा के साथ वर्षा हुई। जबकि जींद और कैथल में आंधी चली। दूसरी तरफ वीरवार को भी चार जिलों में वर्षा का यलो अलर्ट जारी किया गया है।

इसके साथ ही प्रदेश में 10 मई तक मौसम साफ रहने और उसके बाद नया पश्चिमी विक्षोभ के सक्रिय होने से वर्षा की चेतावनी जारी की गई है। हाल ही में लगातार वर्षा के चलते रात के तापमान में गिरावट हुई और रोहतक का न्यूनतम तापमान 15.6 डिग्री तक पहुंच गया।

बुधवार को हिसार व आसपास के जिलों में धूप तेज रही। इससे अधिकतम तापमान में उछाल आया है और तापमान 34 डिग्री के आसपास पहुंच गया। मौसम विज्ञानियों के अनुसार आने वाले दिनों में तापमान बढ़ने की उम्मीद है। दिन के तापमान में उछाल होगा।

जिला (District) न्यूनतम (Minimum) अधिकतम (Maximum)
अंबाला (Ambala) 20.5 35.4
भिवानी (Bhiwani) 21 34.5
गुरुग्राम (Gurugram) 18.3 34
हिसार (Hisar) 19.5 35.9
करनाल (Karnal) 17.4 35.9

रोहतक का न्यूनतम तापमान 15.6 डिग्री तक पहुंच गया है। सिरसा, फतेहाबद, हिसार और भिवानी में येलो अलर्ट है।

जिला (District) न्यूनतम (Minimum) अधिकतम (Maximum)
नारनौल (Narnaul) 20 34
पानीपत (Panipat) 17.9 33.1
रोहतक (Rohtak) 15.6 34
सिरसा (Sirsa) 20.8 38.2

 

RAGA NEWS ZONE Join Channel Now

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

ताजा खबर