Weather Alert: दिल्ली-NCR में बदला मौसम का मिजाज, चल रही धूल भरी आंधी

शुक्रवार को सुबह से धूप खिली रही। दोपहर में चिलचिलाती गर्मी और लू ने लोगों को परेशान किया। इस दौरान अधिकतम तापमान 39 डिग्री सेल्सियस रहा, जबकि न्यूनतम तापमान सामान्य से तीन डिग्री ज्यादा 27.7 डिग्री सेल्सियस रहा।
दिल्ली-एनसीआर में शुक्रवार रात अचानक मौसम ने कर ली। धूल भरी आंधी ने से लोगों को आने जाने में काफी तकलीफों का सामना करना पड़ा। खासतौर पर पैदल व दो पहिया चालकों को इससे काफी परेशानी हुई। कई जगह पेड़ उखड़कर गिर पड़े। वहीं मौसम विभाग ने शनिवार और रविवार को बारिश का यलो अलर्ट जारी किया गया है।
मौसम विभाग के मुताबिक शनिवार को धूलभरी आंधी चलने के साथ 30 से 40 किलोमीटर प्रतिघंटे की गति से हवा चलेगी। साथ ही, हल्की बारिश होने के आसार हैं। इससे अधिकतम तापमान 39 डिग्री सेल्सियस रह सकता है। हालांकि, न्यूनतम तापमान में भी बढ़ोतरी होने के साथ 29 डिग्री सेल्सियस तक पहुंचने के आसार हैं। अगर बारिश होगी तो यह मई का पहला पश्चिमी विक्षोभ होगा।
राजधानी में एक्यूआई 180 दर्ज
राजधानी में हवा की दिशा बदलने से शुक्रवार को वायु गुणवत्ता सूचकांक (एक्यूआई) 180 दर्ज किया गया। भारतीय उष्णदेशीय मौसम विज्ञान संस्थान (आईआईटीएम) के मुताबिक, शुक्रवार को औसत 8 से 12 किलोमीटर प्रति घंटे की गति से हवा पूर्व से दक्षिण-पूर्व दिशा की ओर से चली। वहीं, शनिवार को हवा पूर्व से उत्तर-पूर्व दिशा की ओर से चलेगी। सीपीसीबी के अनुसार, एनसीआर में फरीदाबाद का सबसे अधिक 264 एक्यूआई रहा जो खराब श्रेणी है। ग्रेटर नोएडा में 178, नोएडा में 156, गुरुग्राम में 167 व गाजियाबाद में 139 एक्यूआई दर्ज किया गया।

RAGA NEWS ZONE
Join Channel Now