वीडियो कंट्रोवर्सी पर मुख्यमंत्री भगवंत मान ने दी सफाई, बोले- जो मुकाबला नहीं कर सकते वे फैला रहे अफवाह

0

पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत मान ने सिख गुरुओं की तस्वीरों के कथित अपमान वाले वीडियो पर आज (गुरुवार को) प्रेस कॉन्फ्रेंस की और कहा कि विरोधी मुझसे राजनीतिक तौर पर मुकाबला नहीं कर सकते, इसलिए वे मुझे धार्मिक रूप से बदनाम करने का प्रयास कर रहे हैं। मैं श्री अकाल तख्त को चुनौती नहीं दे सकता हूं। लेकिन वीडियो में दिख रहा शख्स मैं नहीं हूं। तीनों सियासी पार्टियां मुझे बदनाम करने के लिए एकजुट हो गई हैं। जानें सीएम भगवंत मान ने अपनी सफाई में क्या-क्या कहा।

सीएम भगवंत मान ने कहा कि मेरे खिलाफ तीनों पार्टियों इकट्ठी हो गई हैं। आज मैं उस वीडियो का बहुत बड़ा सच आपके सामने लाने जा रहा हूं। वीडियो में मेरी एक्टिंग की गई है, उस व्यक्ति ने मेरा मास्क पहना हुआ है। वीडियो में मास्क पहनकर एक्टिंग की जा रही है।

मुख्यमंत्री भगवंत मान ने कहा कि ये वीडियो अब हम अकाल तख्त को भेजेंगे और कहेंगे कि इसको चेक करवा लीजिए। जगमन समरा ने देखो मेरा मास्क अपने हाथ में पकड़ा हुआ है। ये कनाडा का वीडियो है। होटल के कमरे में गुरुसाहब की फोटो कौन लगाता है। इसका स्पांसर कौन है और इसको पैसे देकर ये वीडियो किसने बनाई है, ये भी सच्चाई सामने आ जाएगी। ये जो मास्क है, उसने इसे किसी और व्यक्ति को पहनाया और ये शूट करवाया है।

मुख्यमंत्री भगवंत मान के मुताबिक, पिछले काफी दिनों से मेरा फर्जी वीडियो वायरल करके राजनीतिक फायदे लेने की कोशिश हो रही है। धार्मिक तौर पर मुझे बदनाम करवा रहे हैं, जबकि जितने काम पंजाब में मैंने या इस सरकार ने किए हैं, पहले किसी ने नहीं किए। चाहे वो बेअदबी कानून हो, पालकी साहिब का टैक्स लगता था, उसको माफ करना हो लेकिन अब सारी पार्टियां मेरे पीछे लग गई हैं।

सीएम भगवंत मान ने कहा, ‘मैं SGPC से पूछना चाहता हूं कि वो बोर्ड लगाने की बात कर रहे हैं कि भगवंत मान को मुंह ना लगाओ। लेकिन सुखबीर बादल के बोर्ड क्यों नहीं लगे, उनके ऊपर भी तो आरोप थे। मुझे अकाल तख्त साहिब बुलाया था, उन्होंने वीडियो भी रिलीज करवाई है। अब वो वीडियो भी रिलीज करवाने लग गए लेकिन पूरी वीडियो रिलीज नहीं की।’

RAGA NEWS ZONE Join Channel Now

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *