दिग्गज फिल्म निर्माता पहलाज निहलानी का 76 वर्ष की आयु में निधन

0

हिंदी फिल्म इंडस्ट्री से एक दुखद खबर सामने आई है. फिल्म निर्माता और सेंट्रल बोर्ड ऑफ फिल्म सर्टिफिकेशन (सेंसर बोर्ड) के पूर्व अध्यक्ष पहलाज निहलानी का निधन हो गया है. उन्होंने 76 वर्ष की उम्र में अंतिम सांस ली. भारतीय फिल्म निर्माताओं के सबसे बड़े संगठन द इंडियन मोशन पिक्चर प्रोड्यूसर्स एसोसिएशन (इम्पा) के प्रेसिडेंट अभय सिन्हा ने इस खबर की पुष्टि की है. जानकारी के अनुसार, पहलाज निहलानी लंबे समय से बीमार चल रहे थे. पहलाज निहलानी फिल्म जगत की एक जानी-मानी हस्ती थे, जिन्होंने कई सफल और लोकप्रिय फिल्मों का निर्माण किया. उनके निधन की खबर से फिल्म इंडस्ट्री में शोक की लहर दौड़ गई है. वे न केवल एक निर्माता के रूप में, बल्कि एक सख्त और चर्चित सेंसर बोर्ड प्रमुख के तौर पर भी पहचाने जाते थे.

अपने फिल्मी करियर में पहलाज निहलानी ने कई हिट फिल्मों को समर्थन दिया. इनमें ‘इल्जाम’, ‘आग ही आग’, ‘शोला और शबनम’ और ‘आंखें’ जैसी फिल्में शामिल हैं. खास तौर पर फिल्म ‘आंखें’ 1990 के दशक की सबसे बड़ी हिट फिल्मों में गिनी जाती है और आज भी इसे उनकी सबसे सफल फिल्मों में से एक माना जाता है.

RAGA NEWS ZONE Join Channel Now

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *