दुनिया के सबसे ऊंचे रेलवे ब्रिज पर 100 की रफ्तार से दौड़ी वंदे भारत ट्रेन
जम्मू-कश्मीर में बने चिनाब ब्रिज पर जब वंदे भारत ट्रेन तेज रफ्तार से गुजरी तो नजारा बेहद खास था. ट्रेन ने इस सेक्शन पर करीब 100 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार छुई. यह पहली बार है जब वंदे भारत ने इस रेल मार्ग पर इतनी तेज गति से सफर किया.
नॉर्दर्न रेलवे ने वंदे भारत का वीडियो साझा करते हुए इस उपलब्धि को भारत के लिए गर्व का पल बताया. ऊंचे पहाड़ों के बीच बने चिनाब ब्रिज और चुनौतीपूर्ण रेल मार्ग पर तेज रफ्तार से दौड़ती वंदे भारत देश के रेलवे इंफ्रास्ट्रक्चर की बड़ी उपलब्धि है.
RAGA NEWS ZONE
Join Channel Now
