UP News: पतियों से परेशान दो महिलाओं की सोशल मीडिया पर हुई दोस्ती, फिर प्यार… अब आपस में रचाई शादी

0

 उत्तर प्रदेश में एक ऐसा वाला मामला सामने आया है, जिसे जानकर आप हैरान हो जाएंगे। दरअसल, यूपी के देवरिया जिले में एक दो महिलाओं ने आपस में शादी कर ली। इसकी सूचना मिलते ही जिले में खलबली मच गई। महिलाओं ने बताया कि वे अपने-अपने पतियों से बहुत परेशान थी। इसके बाद उनकी सोशल मीडिया प्लेटफार्म इंस्टाग्राम पर मुलाकात हुई। वहां दोनों में दोस्ती हुई और कुछ समय बाद वह प्रेम में बदल गया। उन्होंने अब शादी रचा ली है।

दुग्धेश्वरनाथ मंदिर की दोपहर में लोग उस वक्त अवाक रह गए जब शादी शुदा महिलाओं ने एक दूसरे को माला पहनाकर सात फेरे ले लिए। मांग में सिंदुर भी लगाया। पत्नी बनी कविता ने बताया कि हम लोगों की दोस्ती इंस्टाग्राम से हुई। दोनों ने एक दूसरे के साथ जीने मरने की कसम खाई है। पति बनी गूंजा का नाम बबलू रखने की बात कही।

इस दौरान मंदिर परिसर में देखने के लिए लोगों की भीड़ लग गई। महिलाओं ने बताया कि मेरा पति नशे का आदी हैं। आए दिन मारता पीटता है। जिससे हमलोग आजिज आ गए हैं। कहा कि हमलोगों ने गोरखपुर महानगर में किराए की मकान में रहने का निर्णय लिया है। शादी रचाने के बाद दोनों महिलाएं गोरखपुर के लिए रवाना हो गई। इसकी चर्चा पूरे दिन होती रही।

मंदिर में शादी करने के बाद दोनों महिलाएं टेंपो में सवार होकर गौरी बाजार पहुंचीं। गौरी बाजार चौराहे पर टेंपो से उतरते ही महिलाओं के हाव-भाव को देखकर लोगों की भीड़ जुड़ गई। जब लोगों ने दोनों महिलाओं से पूछा कि आप लोग माला कैसा पहनी हुई हैं।

इस सवाल पर दोनों महिलाओं ने बताया कि हम लोग आपस में पति-पत्नी हो गए हैं। दोनों महिलाओं ने कहा कि पतियों की प्रताड़ना से हम लोगों ने आपस में शादी करने का निर्णय लिया। शादी करने के बाद गोरखपुर जा रहे हैं। पतियों के प्रताड़ना के बारे में पुलिस में शिकायत करने की बात के सवाल पर कहा कि हम लोगों ने कहीं भी शिकायत नहीं किया है। यह मेरा निजी फैसला है।

RAGA NEWS ZONE Join Channel Now

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

ताजा खबर