पंजाब के सीएम भगवंत मान जिस हॉस्पिटल में हैं भर्ती, उसे मिली बम से उड़ाने की धमकी
पंजाब के मोहाली के फोर्टिस अस्पताल और आसपास के स्कूलों को बम से उड़ाने की धमकी है। फॉर्टिस हॉस्पिटल में पंजाब के सीएम भगवंत मान भी इलाज के लिए दाखिल हैं। इसीलिए पंजाब पुलिस और सुरक्षा एजेंसियां अलर्ट हो गई है। जानकारी के मुताबिक, खालिस्तान नेशनल आर्मी के नाम से ये धमकी दी गई है। धमकी में कहा गया है कि फोर्टिस अस्पताल और आसपास के स्कूलों को दोपहर 1:11 पर बम से उड़ा दिया जाएगा। इस धमकी के बाद स्कूलों को खाली करा लिया गया है और तलाशी ली जा रही है।
RAGA NEWS ZONE
Join Channel Now
