पंजाब: आप के पूर्व नेता एचएस फूलका ने बीजेपी का दामन थामा, मान सरकार पर लगाया ये आरोप?

0

सुप्रीम कोर्ट के वरिष्ठ वकील एवं आम आदमी पार्टी के पूर्व नेता एचएस फूलका आज भाजपा में शामिल हो गए हैं। केंद्रीय मंत्री हरदीप सिंह पुरी, दिल्ली के मंत्री मनजिंदर सिंह सिरसा, पार्टी के राष्ट्रीय महासचिव तरुण चुघ की मौजूदगी में उन्होंने बीजेपी पार्टी जॉइन की। भाजपा में शामिल होने के बाद उन्होंने मीडिया से बात की, जिसमें उन्होंने सियासत में लौटने पर बात रखी।

उन्होंने कहा कि पिछले 40 वर्षों से 1984 के दंगों के पीड़ितों के लिए लड़ रहा हूं, और तब से भाजपा ने मेरा साथ दिया है। मैंने उनके साथ मिलकर अपनी लड़ाई लड़ी है। मैंने भाजपा के लिए बहुत कानूनी काम भी किया है।

उन्होंने कहा कि 2014 से 2017 के बीच तीन साल तक आम आदमी पार्टी में रहा, लेकिन मेरा घनिष्ठ संबंध शुरू से ही भाजपा के साथ रहा है। उन्होंने भगवंत मान की सरकार पर निशाना साधते हुए कहा कि पंजाब में स्थिति वास्तव में खराब है, जबरन वसूली के फोन आ रहे हैं और कानून व्यवस्था चरमराई है। नशे का खतरा है और पंजाब की धरती 13-14 वर्षों में बंजर हो जाएगी।

उन्होंने कहा कि पंजाब सरकार को इसकी जरा भी परवाह नहीं है। इसलिए मैं पंजाब के लिए

एचएस फूलका 2014 में आम आदमी पार्टी में शामिल हुए थे। उन्हें  लुधियाना लोकसभा सीट से टिकट दिया गया था। लेकिन उन्हें कांग्रेस उम्मीदवार रवनीत सिंह बिट्टू के समक्ष हार का सामना करना पड़ा था। सुप्रीम कोर्ट के वरिष्ठ अधिवकता एचएस फूलका तीन महीने तक पंजाब विधानसभा में विपक्ष के नेता भी रहे हैं।

 

 

2017 के विधानसभा चुनावों में दाखा सीट से जीत हासिल की। जनवरी 2019 में उन्होंने आधिकारिक तौर पर आम आदमी पार्टी छोड़ने का ऐलान कर दिया था। उन्होंने कहा था कि राजनीति में आना उनकी बड़ी गलती है, लेकिन अब उनका कहना है कि सरकार को पंजाब की जरा भी फिक्र नहीं है। इसलिए पंजाब के लिए राजनीति में लौट रहा हूं।

RAGA NEWS ZONE Join Channel Now

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *