तापमान में उछाल, हरियाणा में लू और भीषण गर्मी की चेतावनी..इस दिन तक रहें सतर्क

0

हरियाणा में गर्मी ने तेवर दिखाने शुरु कर दिए हैं। इन दिनों मौसम पूरी तरह शुष्क बना हुआ है और तापमान में लगातार बढ़ोतरी दर्ज की जा रही है। मौसम विभाग के मुताबिक राज्य में सबसे अधिक अधिकतम तापमान रोहतक में 42.3 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया, जबकि न्यूनतम तापमान करनाल में 20.6 डिग्री सेल्सियस रिकॉर्ड किया गया। आने वाले 7 दिनों में अधिकतम तापमान में 2 से 4 डिग्री सेल्सियस तक की बढ़ोतरी होगी।

प्रदेश के कुछ हिस्सों में 21, 22 और 23 अप्रैल को तीन दिनों तक कुछ हिस्सों में लू चलने की संभावना है। जिसके चलते दिन के समय बाहर नहीं निकलने की सलाह दी गई है। 20 अप्रैल को मौसम शुष्क रहेगा तथा किसी प्रकार की कोई चेतावनी नहीं जारी की गई है। वहीं 21 अप्रैल को कुछ स्थानों पर लू चलने की संभावना है। विभाग ने बताया कि इन दिनों में कुछ स्थानों पर लोगों को दिन के साथ-साथ रात में भी गर्मी का सामना करना पड़ सकता है।

वहीं मौसम विभाग ने लोगों को सतर्क रहने की सलाह दी है। लोग तेज गर्मी और लू के चलते सावधानियां बरतें। दोपहर के समय तो धूप में निकलने से बचें और ज्यादा-से-ज्यादा पानी पिए। अभी बारिश की कोई संभावना नहीं है।

RAGA NEWS ZONE Join Channel Now

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *