बरछे की सेवा व बर्तन साफ और कीर्तन श्रवण, धार्मिक सजा निभाने फतेहगढ़ साहिब पहुंचे सुखबीर बादल, ऐसी रही सुरक्षा व्यवस्था
श्री अकाल तख्त साहिब की ओर से लगाई गई धार्मिक सजा के क्रम में शनिवार को पूर्व डिप्टी सीएम सुखबीर बादल गुरुद्वारा श्री फतेहगढ़ साहिब पहुंचे। सुखबीर बादल के अलावा बिक्रमजीत सिंह मजीठिया, डॉ. दलजीत सिंह चीमा, सुच्चा सिंह लंगाह ने भी गुरुद्वारा साहिब पहुंच कर धार्मिक सजा निभाई।
सुखबीर बादल सुबह करीब साढे आठ बजे गुरुद्वारा परिसर पहुंचे और पहले एक घंटा बरछे की सेवा निभाई। इसके बाद गुरुद्वारा साहिब के प्रांगण में ही बैठ कर एक घंटा कीर्तन श्रवण किया। करीब पौने ग्यारह बजे वह लंगर हॉल पहुंचे और बर्तन साफ करने की सेवा निभाई।
इस दौरान बिक्रमजीत सिंह मजीठिया, डॉ. दलजीत सिंह चीमा, सुच्चा सिंह लंगाह, बलविंदर सिंह भूंदड़, गुरप्रीत राजू खन्ना, यूथ अकाली दल के कौमी प्रधान सर्बजीत सिंह झिंझर, दरबारा सिंह गुरु, जगदीप सिंह चीमा, जिला शहरी प्रधान शरणजीत सिंह, जिला देहाती प्रधान मनमोहन सिंह मकारोपु