एक्ट्रेस मौनी रॉय का सोशल मीडिया पर एक वीडियो वायरल हो रहा है। मौनी रॉय टीवी होस्ट और एक्ट्रेस अनुषा दांडेकर के साथ बाहर निकलीं। यहां उन्हें पैपराजी के साथ एक असहज स्थिति का सामना करना पड़ा। वायरल वीडियो में मौनी रॉय काफी परेशान दिख रही हैं। जब पैपराजी ने उनकी तस्वीरें लेनी चाहीं तो वह उन पर बरस पड़ीं।
वायरल वीडियो में मौनी रॉय अपनी गाड़ी के अंदर बैठती हुई नजर आ रही हैं। कार में बैठने के बाद भी फोटोग्राफर्स उनकी तस्वीरें और वीडियो लेते रहे। लगातार फोटोग्राफी और वीडियोग्राफी से एक्ट्रेस चिढ़ती हुई दिखीं। मौनी रॉय ने पैपराजी से बार-बार रुकने के लिए कहा। जब वो नहीं माने तो उन्होंने कड़े लहजे में कहा ‘बंद करो!’।
यह घटना ऐसे समय सामने आई है, जब मौनी ने अपने पति सूरज नांबियार से अलग होने की पुष्टि की है। हाल ही में मौनी रॉय ने सूरज नांबियार से अलग होने की पुष्टि की
14 मई को, मौनी ने सूरज के साथ एक जॉइंट पोस्ट में अपने अलग होने की पुष्टि की। उन्होंने कहा कि वे ‘इस दौर से निजी तौर पर और शांति से गुजरने’ पर ध्यान दे रहे हैं, लेकिन उनकी दोस्ती हमेशा यादगार रहेगी।