‘कौन बनेगा करोड़पति 18’ की प्रीमियर डेट का ऐलान, अमिताभ बच्चन फिर संभालेंगे होस्ट की कमान
मेगास्टार अमिताभ बच्चन कौन बनेगा करोड़पति सीजन 18 के साथ छोटे पर्दे पर वापसी करने के लिए पूरी तरह तैयार हैं। वह इस पॉपुलर क्विज शो के 18वें सीजन को होस्ट करते नजर आएंगे। नए सीजन में देश के अलग-अलग हिस्सों से आए कंटेस्टेंट्स का मशहूर ‘हॉट सीट’ पर स्वागत किया जाएगा। यह शो ग्रैंड प्राइज जीतने के मौके के लिए उनकी जानकारी और स्किल्स को परखेगा। सोनी टीवी ने सोशल मीडिया पर कई प्रोमो शेयर कर इसके नए फॉर्मेट के बारे में भी बताया है, जो बहुत ही खास होने वाला है। इस बार कंटेस्टेंट्स को सोचना पड़ेगा।
अमिताभ बच्चन इस शो के नए सजीन के साथ फिर से वापसी के लिए तैयार हैं। शो के मेकर्स ने अपने ऑफिशियल इंस्टाग्राम पेज पर ‘कौन बनेगा करोड़पति 18’ के नए प्रोमो जारी किए हैं, जिनमें होस्ट अमिताभ बच्चन को रोजमर्रा की स्थितियों में दिखाया गया है। इन प्रोमो में बताया गया है कि आज जानकारी आसानी से मिल जाती है और टेक्नोलॉजी ने लोगों के सीखने का तरीका बदल दिया है, लेकिन सफलता इस बात पर निर्भर करती है कि जानकारी का समझदारी से इस्तेमाल कैसे किया जाए। इसमें यह भी बताया गया है कि सोचना और सही फैसले लेना भी जरूरी है। ऐसे में कंटेस्टेंट्स को सिर्फ चीजें याद रखने के बजाय सोचने-समझने पर भी ध्यान देना होगा।
‘कौन बनेगा करोड़पति 18’ का प्रीमियर 10 अगस्त 2026 को होगा। चैनल ने शो के कई प्रोमो शेयर किए हैं, जिससे पता चलता है कि इस बार इसमें नया ट्विस्ट आने वाला है। पहले प्रोमो में बिग बी कहते हैं, ‘इतिहास, खेल, विज्ञान इन सबका ज्ञान इस बार केबीसी में काफी नहीं होगा। क्योंकि अब खेल जो है वो बदल गया है। केवल उत्तर याद रखने से काम नहीं चलने वाला, सोचना पड़ेगा।’ दूसरे प्रोमो में दिग्गत अभिनेता कहते हैं, ‘देखिए आज Ai ने दुनिया को बदल दिया है और ये बदलाव जो है ना रुकने वाला नहीं है जो कल तक नामुमकिन लगता था, वो आज पल भर में मुमकिन होता है और इस बदलती हुई दुनिया में हम सबको भी बदलना पड़ेगा। इसलिए केबीसी में भी हमने कुछ बदलने का प्रयास किया है, अब उत्तर देने से पहले आपको सोचना पड़ेगा।’
