महिलाओं की सेहत पर विशेष ध्यान: सेक्टर 32 में मुफ्त मेमोग्राफी और बीएमडी टेस्ट कैंप आयोजित
लोकहित सेवा समिति द्वारा श्री सनातन धर्म सभा (रजि.), समाजसेविका पार्षद अंजू कत्याल, सोहाना अस्पताल मोहाली तथा लिवासा अस्पताल मोहाली के सहयोग से श्री सनातन धर्म मंदिर धर्मशाला सैक्टर 32 डी में महिलाओं में ब्रैस्ट कैंसर का पता लगाने के लिये मेमोग्राफी तथा विशाल हैल्थ चैकअप कैंप का आयोजन किया गया. समिति की प्रवक्ता प्रो. मीनाक्षी बंसल तथा दीपिका चौहान ने बताया है कि कैंप का उद्धघाटन समाज सेविका वार्ड 22 की पार्षद अंजू कत्याल ने किया, जबकि इस अवसर पर पंजाब भाजपा नेता मुकेश गाँधी मुख्यातिथि, श्री सनातन धर्म सभा मंदिर प्रधान डॉक्टर केवल कृष्ण अग्रवाल तथा समाजसेवक प्रताप राणा विशेष अतिथि रहे. कैंप के दौरान सोहाना अस्पताल के डॉक्टरों की टीम की देखरेख में 27 महिलाओं का मुफ्त मेमोग्राफी टैस्ट किया गया, जबकि लिवासा अस्पताल के जनरल मेडिसिन एवं हड्डियों के डॉक्टरों की टीम द्वारा 150 से अधिक महिलाओं एवं पुरुषों के स्वास्थ्य की जाँच करके हड्डियों में कमजोरी का पता लगाने हेतु मुफ्त बी. एम. डी टैस्ट कराया गया. इसके अलावा वेलकेयर पाथ लैब ढकोली की टीम द्वारा ब्लड प्रेशर, रैंडम ब्लड शुगर, यूरिक एसिड, कोलेस्ट्रॉल, पीलिया रोग पता लगाने हेतु बिलिबूरीन जैसे ब्लड टैस्ट भी मुफ्त किये गये. मिर्चीया आई केयर अस्पताल द्वारा मुफ्त आँखों की जाँच तथा कैंप में वृद्ध व्यक्तियों हेतु मुफ्त हियरिंग ऐड टैस्ट भी कराये गये. कैंप को कामयाब बनाने में योगा शिक्षिका सरबजीत कौर, इकबाल कौर, बलवीर राजपूत, रजनी कपूर, विशाल दूबे, सतीश भारद्वाज, मीनाक्षी बंसल, कमलेश कुमारी, कैथरीन अल्बर्ट, जे. आर शर्मा, नवीन मनचंदा, केवल कृष्ण, मुकेश गाँधी, प्रताप राणा, भूपिंदर सिंह, गुरनाम सिंह, अंजू कत्याल तथा दीपिका चौहान का सराहनीय योगदान रहा.

